रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में जल्द बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां हो सकती हैं। अमरेंद्र कुमार सेंगर के संभावित प्रमोशन के बाद कई जिलों के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP IPS Transfer News
Share on FacebookShare on Twitter

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

अमरेंद्र कुमार सेंगर के प्रमोशन का रास्ता साफ

जानकारी के अनुसार, डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय को केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया है। उन्हें इसी सप्ताह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किए जाने की तैयारी है। उनके जाने के बाद अमरेंद्र कुमार सेंगर को डीजी पद पर पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ माना जा रहा है।

RELATED NEWS

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

अगस्त 8, 2026
UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

अगस्त 3, 2026

पहले उनका प्रमोशन 30 अगस्त के बाद होना तय माना जा रहा था, क्योंकि उस दिन डीजी ए. मुथा जैन सेवानिवृत्त होंगे। लेकिन अब हालात बदलने से उनका प्रमोशन पहले भी हो सकता है।

अगस्त के बाद फिर होगा एक और प्रमोशन

यदि इस बीच डीजी स्तर का कोई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उत्तर प्रदेश वापस नहीं आता है, तो अमरेंद्र कुमार सेंगर का डीजी बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, 30 अगस्त को ए. मुथा जैन के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात अशोक सिंह को भी एक सितंबर से डीजी पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।

नए आईपीएस अधिकारियों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

हाल ही में पीपीएस से आईपीएस बने 28 अधिकारियों को भी जल्द नई तैनाती दी जाएगी। इनमें से कई अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। डीजीपी मुख्यालय में इसे लेकर लगातार मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार संभल, बिजनौर, उन्नाव, बुलंदशहर, चित्रकूट और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तानों के बदलाव की तैयारी है।

चुनाव से पहले भी होंगे कई तबादले

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कई अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार जिन अधिकारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक तीन वर्ष पूरा कर लेगा, उन्हें दूसरी जगह भेजा जाएगा।

इस सूची में नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी, लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश दीक्षित और रवीना त्यागी, गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल, कानपुर कमिश्नरेट के श्रवण सिंह, नोएडा के रवि शंकर निम, ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक और चित्रकूट के एसपी अरुण सिंह समेत कई अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

इन अधिकारियों के नाम भी चर्चा में

इसके अलावा वाराणसी में तैनात प्रमोद, आगरा के अतुल शर्मा द्वितीय, कानपुर के रविंद्र, वाराणसी की श्रुति श्रीवास्तव, आजमगढ़ के चिराग जैन, कानपुर कमिश्नरेट के शिवा सिंह, लखनऊ कमिश्नरेट के अमित कुमावत, वाराणसी कमिश्नरेट की नीतू और पीलीभीत के विक्रम दहिया के नाम भी संभावित तबादलों की सूची में बताए जा रहे हैं।

Tags: IPS transferNews1IndiaUP Police
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

UP Police History:  उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की सबसे बड़ी पुलिस बलों में शामिल है, लेकिन क्या आप जानते...

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Fugitive Arrested After 27 Years: करीब 27 वर्षों तक पुलिस की नजरों से बचकर अलग पहचान के साथ जीवन बिताने वाले...

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

Vaibhav vs Jofra : वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की रोमांचक टक्कर, छक्के खाने के बाद किसने तेज गेंद पर किया युवा बल्लेबाज का शिकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist