मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर सुनवाई आज, पुलिस ने मामले में टेरर फंडिंग की जताई आशंका

by Web Desk
अगस्त 4, 2022
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली हाईकोर्ट में आज दिल्ली हिंसा की साजिश रचने के आरोपित उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी । इस मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अध्यक्षता वाली बेंच में की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त को स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर अमित प्रसाद की ओर से एक बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2019 को सबसे पहली हिंसा हुई। ये हिंसा शरजील इमाम की ओर से पर्चे बांटने की वजह से हुई।

RELATED NEWS

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

अगस्त 19, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026

शरजील के भाषण के तुरंत बाद भड़का दंगा

इसी बीच अमित प्रसाद ने 13 दिसंबर को शरजील इमाम द्वारा जामिया में दिए भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के भाषण में साफ कहा गया कि उसका लक्ष्य चक्का-जाम था और इस जाम के जरिये दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बाधित करना था। शरजील के भाषण के तुरंत बाद दंगा भड़का। उसके बाद शाहीन बाग में प्रदर्शन का स्थल बनाया गया। बता दें कि अमित प्रसाद 1 अगस्त से दलीलें रख रहे हैं।

तो वहीं इस मामले में 28 जुलाई को उमर खालिद की ओर से वकील त्रिदीप पेस ने दलीलें पेश की थी। इस मामले में उमर खालिद की ओर से कहा गया था कि उसके खिलाफ दाखिल चार्जशीट में साजिश को दिखाने के लिए जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है।

खालिद की ओर से त्रिदिप पेस ने पेश की दलीलें

उनका आपस में कोई संबंध नहीं है। उमर खालिद की ओर से पेश वकील त्रिदिप पेस ने कहा था कि चार्जशीट में पांच व्हाट्सएप ग्रुप की चर्चा की गई है । जिसमें उमर खालिद केवल दो ग्रुप का सदस्य था। और वो भी एक ही ग्रुप में मैसेज भेजता था।

उन्होंने कहा था कि किसी भी चश्मदीद गवाह ने ये नहीं कहा कि उमर खालिद नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में भागीदार था। पुलिस ने उमर खालिद की गिरफ्तारी से पहले मामला बनाया। बता दें कि हाईकोर्ट उमर खालिद की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर 22 अप्रैल से सुनवाई कर रहा है।

कड़कड़डूमा कोर्ट में खालिद की जमानत याचिका खारिज

24 मार्च को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा के आरोपी उमर खालिद समेत दूसरे आरोपियों की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि इस मामले में टेरर फंडिंग हुई थी।

स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्युटर अमित प्रसाद ने कहा कि इस मामले के आरोपी ताहिर हुसैन ने काला धन को सफेद करने का काम दिया। अमित प्रसाद ने कहा था कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा के दौरान 53 लोगों की मौत हुई। इस मामले में 755 एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

16 सितंबर 2020 को स्पेशल सेल ने चार्जशीट दाखिल

उमर खालिद को 13 सितंबर 2020 को पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था। 17 सितंबर 2020 को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 16 सितंबर 2020 को स्पेशल सेल ने चार्जशीट दाखिल किया था।

ये भी पढ़े-News Delhi: रेलवे टेंडर घोटाला मामले की सुनवाई आज, लालू यादव समेत 16 लोगों पर है आरोप

आपको बता दें इस मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उनमें सफूरा जरगर, ताहिर हुसैन, उमर खालिद, खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरान हैदर, गुलफिशा, शफा उर रहमान, आसिफ इकबाल तान्हा, शादाब अहमद, तसलीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद सलीम खान, अतहर खान, शरजील इमाम, फैजान खान, नताशा नरवाल और देवांगन कलीता शामिल हैं। इनमें पांच आरोपियों इशरत जहां, सफूरा जरगर, आसिफ इकबाल तान्हा, देवांगन कलीता और नताशा नरवाल को जमानत मिल चुकी है।

Tags: ARVIND KEJRIWALBig NewsDelhi High Courtdelhi hinsadelhi newsdelhi policeNews1India
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Delhi CNG Blast: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Next Post

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में गुरदीप सिंह ने जीता कांस्य पदक, 390 किलो वजन उठाकर जीता मेडल

15th August Special: आजाद भारत में तिरंगे को तैयार करने वाले पहले शख्स की कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist