बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Congress Protest: महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

by Web Desk
अगस्त 5, 2022
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Congress Protest: कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और अग्निपथ योजना के खिलाफ संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के तमाम बड़े नेता काले कपड़ों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में नजर आए। इस बीच, बिना इजाजत प्रदर्शन का हिस्सा बनने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रिंयका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस (Congress) आज देशभर में केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भी पार्टी ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक और प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला किया था। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थलों और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती की थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया था।

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026

काले कपड़ों में नजर आए पार्टी सांसद

आज सुबह संसद भवन में पार्टी सांसद काले कपड़ों में नजर आए। उन्होंने संसद भवन के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सांसदों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।पार्टी नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर कहा कि आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी (GST) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं वही डराने का प्रयास करते हैं।

एक अन्य नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। उनका कहना है कि सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है और वे हमें विरोध करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी सांसद खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश करेंगे। हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। महंगाई सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल और निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हम लोगों के बोझ और भय की शिकायतों को आवाज देने को मजबूर हैं। हम यही कर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन का नेतृत्व करती हुई प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में महंगाई सीमा से पार जा चुकी है। सरकार को इस बारे में कुछ करना चाहिए। पार्टी इसी लिए लड़ाई लड़ रही है।

हर हाल में पीएम आवास का घेराव करेगी कांग्रेस : हरीश रावत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish rawat) ने कहा कि शुक्रवार सुबह से ही कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। रावत ने आज दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर हाल में आज देश के बुनियादी मद्दों को लेकर प्रधानमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे। रावत ने कहा कि देश महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है। ऐसे में कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को सड़क से संसद तक उठा रही है। कांग्रेस का यह आंदोलन अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर आप इस सबसे त्रस्त हैं तो कांग्रेस का साथ दें।

बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी के मुद्दे पर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जनता को इस मुहिम में आगे आने के लिए अनुरोध किया है। गहलोत ने कहा कि विपक्ष तो अपना काम कर रही है जनता को भी विपक्ष के साथ आना होगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास और संसद तक एक रैली निकालने की मांग नई दिल्ली जिला पुलिस से की गई थी। इसके जवाब में नई दिल्ली जिला डीसीपी अमृता गुगलोथ की तरफ से केसी वेणुगोपाल को एक पत्र भेजा गया था। इसमें बताया गया था कि नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। यहां पर धारा 144 लगी हुई है। नई दिल्ली में केवल जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय पर जुट रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए

इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल एवं अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई भी धारा 144 का उल्लंघन करता है तो उसे हिरासत में लिया जाए। सूत्रों ने बताया कि अकबर रोड से आगे निकलते ही इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले सकती है। उन्हें हिरासत में लेने के बाद संसद मार्ग, मंदिर मार्ग और तुगलक रोड थाने में रखा जा सकता है। अगर इस दौरान उपद्रव हुआ तो पुलिस कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन

वहीं, ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। नई दिल्ली इलाके में धौला कुआं, शंकर रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अफ्रीका एवेन्यू, रिज रोड, पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड, डब्लू पॉइंट, अरबिंदो मार्ग और मोती बाग रेड लाइट से आगे बसों को नहीं जाने दिया जाएगा।
इसके अलावा कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, राजाजी मार्ग, अकबर रोड, सफदरजंग रोड, रायसिना रोड पर भी जाम की समस्या रहेगी. इसके अलावा सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, तुगलक रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, पृथ्वीराज रोड, शाहजहां रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, मौलाना आजाद रोड, रफी मार्ग, जनपथ रोड, अशोका रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग और मथुरा रोड पर भी जाम लगने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इसे ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा प्लान करें।

Tags: Congressdelhi policepolitical NewsRahul GandhiSonia Gandhitodays news
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post

मोदी सरकार के इस फैसले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता की अब और कटेगी जेब

CM गहलोत की तबीयत नासाज होने के बावजूद, महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में हुए शामील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist