रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

महोबा का एतिहासिक ‘कजली मेले’ का आगाज़ आज, सबसे ज्यादा बिकती हैं देशी लाठियां

by Web Desk
अगस्त 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, राज्य, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

महोबा। उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले की आज शुरुआत शोभायात्रा के साथ होगी। शहीद स्थल हवेली दरवाजा से शुरू होकर शोभायात्रा कीरत सागर पहुंचेगी, जहां भुजरियों का विसर्जन होगा। शोभायात्रा के लिये नगरपालिका और जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किये हैं, कोरोना महामारी के कारण पिछले कई सालों से इस मेले का आयोजन नहीं हो पाया था।

शोभायात्रा में मथुरा वृंदावन का मशहूर मयूर नृत्य व राधाकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पहले दिन महोबा जिले के अलावा आसपास के जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, झाँसी, ललितपुर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सतना से हजारों लोगों के आने की संभावना है। शोभायात्रा में 30 विद्यालयों की झांकी, 100 घोड़े, तीन ऊंट व हाथी शामिल रहेंगे। कीरत सागर तट पर मेले के साथ आठ दिन रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इसमें मुंबई, कानपुर व लखनऊ के कलाकार धमाल मचाएंगे। बुंदेली लोक संस्कृति से जुड़े आल्हा गायन, सावन गीत, राई नृत्य, कछियाई फाग, लोकनृत्य, लोकगीत, दिवारी नृत्य आदि के आयोजन चलेंगे।

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

मेले में लगे झूले, दुकानदारों ने जमाया डेरा

कजली मेले में महज कुछ पलों का समय बाकी होने के चलते मेला दुकानदारों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इस बार मध्यप्रदेश के सागर के झूला संचालकों ने मेले में झूले लगाएं हैं। मेले में ब्रेकडांस, ट्रेन, नाव, ज्वाइंट व्हील के अलावा बच्चों के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा जादूगर व अन्य खेल-तमाशों के आयोजन होंगे। कजली मेले को लेकर अलग-अलग जिलों से आये दुकानदारों ने दुकानें लगा सजा ली हैं।

मेले में सबसे ज्यादा बिकती है देशी लाठी

मेले में सबसे ज्यादा बिक्री देशी लाठी की होती है। जो कि बुंदेलखंड की एक पारंपरिक पहचान है। इस बार महंगाई के चलते ज्यादातर स्थानीय व्यापारियों ने ही भागीदारी की है, दूरदराज़ के व्यापारी उम्मीद से कम व्यापार के चलते मेले में शामिल नहीं हुये हैं।

कजली मेले में पहले जैसी रौनक नहीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक मेले में अब दिनों दिन पहले जैसा उत्साह नजर नहीं आता है, जैसा कि पहले ऐतिहासिक कजली मेले को लेकर दस दिन पहले ही हर घर में दो से चार रिश्तेदार आते थे। जो कुछ दिन रुककर मेले व कार्यक्रमों का आनंद लेते थे, लेकिन अब पहले जैसा उत्साह नहीं है। इक्का-दुक्का लोगों के यहां ही रिश्तेदार एक से दो दिन रुककर चले जाते हैं।

पूर्व प्रधानाचार्य व समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी बताते हैं कि रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित होने वाले कजली मेले के लिए दो दिन पहले से रिश्तेदार आ जाते थे। जिनके खानपान की व्यवस्था बेहतर तरीके से करते थे, लेकिन अब समय के साथ सब कुछ बदल गया है। युवा पीढ़ी इस ओर रुचि नहीं ले रही है।

Tags: lucknowMahobaNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post

Samsung के उत्तराधिकारी ली जेई योंग के सामने दक्षिण कोरिया सरकार ने टेके घुटने

मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने पर युवक को रॉड से पीटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist