रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात कर लौट रहे थे। हादसे में एक अन्य युवक की भी मौत हुई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026
in Breaking
Aban Ahmed Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर उस समय हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अबान के साथ मौजूद उनके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाई से मुलाकात के बाद लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने गए थे। मुलाकात पूरी होने के बाद सभी लोग प्रयागराज लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे पूंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग सवार थे।

RELATED NEWS

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

सितम्बर 5, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

दो की मौत, तीन घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका लगातार उपचार किया जा रहा है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है। घायलों ने भी पुलिस को बताया कि कार काफी तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पहले नैनी जेल में था अली अहमद

बता दें कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। उसी से मिलने के लिए अबान अपने साथियों के साथ झांसी पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

Tags: CrimeROAD ACCIDENTUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Next Post
Being Human Jewellery Case: चंडीगढ़ कोर्ट ने सलमान खान और अलवीरा अग्निहोत्री को भेजा नोटिस, ज्वेलरी धोखाधड़ी मामले में मांगा जवाब

Being Human Jewellery Case: चंडीगढ़ कोर्ट ने सलमान खान और अलवीरा अग्निहोत्री को भेजा नोटिस, ज्वेलरी धोखाधड़ी मामले में मांगा जवाब

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist