मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: मैनपुरी में सरिया से लदा बेकाबू ट्रक दीवार तोड़ घर में घुसा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत

by Web Desk
अगस्त 16, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया. जिसके बाद हादसे में एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई. 6 लोगों के घायल होने की खबर है.

जबकि एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है. हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है. दरअसल, कुरावली थाना क्षेत्र के खिरिया पिपर गांव में सोमवार देर रात सरिया से लदा ट्रक घर में घुस गया.

RELATED NEWS

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026
UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

अगस्त 14, 2026
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1559272881892499456?s=20&t=kO-ii0xATiaSLPHveWsTyA

इस दर्दनाक सड़क हादसे में मकान मालिक रिटायर्ड उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), उनकी पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कवींद्र पुत्र मुन्नूलाल निवासी रुद्रपुर, विष्णुगढ़ जिला कन्नौज, परिचालक अंकित पुत्र प्रमोद निवासी कुंदरकोट अहिरवां, जिला औरैया की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह अन्य घायल हैं।

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत

मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा, सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया. हादसे में घर में सो रहे रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई. ट्रक में सवार दो लोगों की भी मौत हो गई. जबकि छह लोग घायल हैं. वहीं, ट्रक में आठ लोग सवार थे.

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जेसीबी की मदद से मलबे को हटा रही है, लेकिन अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है. घटना के बाद रात में आसपास के इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में लग गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Read Also – पहाड़ से मैदान तक आसमानी आफत से लोग परेशान, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का कहर जारी

Tags: mainpuriUncontrollable truckUP PoliceUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post

अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत तिरंगी रोशनी से जगमगाई, भारत की आजादी के जश्न में डूबा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

स्कूल में भारत माता बनी बच्ची से जबरदस्ती पढ़ाया नमाज, अब पुलिस करेगी जांच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist