बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

इस रिटायर्ड IAS अधिकारी ने 8 साल की दिव्यांग लड़की के साथ की बर्बरता, बंधक बनाकर जीभ से फर्श कराया साफ, पिलाई पेशाब

by Web Desk
अगस्त 30, 2022
in क्राइम, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

पढ़े-लिखे और पैसे वाले परिवार के सदस्यों द्वारा हैवानियत की घटनाएं बीते कुछ दिनों से खासा चर्चा में रही हैं। चाहे बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का मामला हो या नोएडा में महिला वकील भाव्या राय द्वारा गार्ड से बदसलूकी का। अब झारखंड से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस केस में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीबी पात्रा की पत्नी और बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर नौकरानी से हैवानियत के आरोप लगे हैं।

बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने आठ साल तक दिव्यांग लड़की को घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्होंने बंधक बनाई गई लड़की से न केवल घर के काम करवाएं। बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए उससे जीभ से फर्श तक साफ कराया। नौकरानी सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए।

RELATED NEWS

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026
Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

अगस्त 14, 2026

अस्पताल में इलाजरत सीमा पात्रा की नौकरी सुनीता ने बताया कि उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं। उल्लेखनीय हो कि नौकरानी को पुलिस ने 22 अगस्त को भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया। इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। रिम्स में इलाज के दौरान ही उसने बीजेपी नेता सीमा पात्रा की दरिंदगी और अपने ऊपर हुए जुल्मों की दांस्ता सुनाई।

मैडम के बेटे ने मुझे हर बार बचायाः सुनीता

सुनीता ने बताया कि मैडम ने जीभ से पेशाब साफ करने पर भी मजबूर किया। नौकरानी सुनीता ने बताया कि मैडम के बेटे आयुष्मान ने मुझे हर बार बचाने की कोशिश की। सुनीता ने आरोप लगाया कि खाना न दिए जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी, यहां तक कि उससे खड़ा तक नहीं हुआ जाता था। इसके बावजूद सीमा पात्रा उससे घर के काम करवाती थी।

गुमला की रहने वाली है आदिवासी सुनीता

सीमा पात्रा की नौकरानी सुनीता आदिवासी समुदाय की है। वो गुमला के एक गांव की रहनेवाली है। बताया गया कि करीब 8 साल पहले वह सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में उनकी बेटी वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा के घर आई। जहां बात-बात पर उसकी पिटाई की गई। दर्जनों बार उसे गरम तवे से दागा गया।

पुलिस ने कहा- ठीक होने पर सुनीता को कोर्ट में किया जाएगा पेश

इधर रिम्स में सुनीता का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे यहां लाया गया था, तब वह बहुत कमजोर थी। धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि नौकरानी सुनीता के ठीक होने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं मामले की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है।

Tags: Crime NewsiasJharkhand Newsranchi crimesunita patra
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Train Operations Hit: सबौना गांव के समीप मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित...

Noida Newlywed Woman Death

Noida News: 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, शादी के एक महीने बाद मौत; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Noida Newlywed Woman Death: नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से...

Sitapur Marriage Fraud Case

Marriage Fraud Case: एक दो नहीं 25 महिलाओं से की शादी, शातिर ठगने जाल में फंसाकर करी करोड़ों की ठगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Sitapur Marriage Fraud Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से शादी के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का...

Next Post

Birthday Special: आंखों से मदहोश कर देने वाली Chitrangda Singh ने कॉलेज की रैगिंग से स्टार्ट किया था, करियर

योगी सरकार के 'नो टॉलरेंस' का दिखने लगा है असर, UP में महिला अपराध में आई बड़ी कमी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist