गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

SpiceJet के सीएफओ ने दिया इस्तीफा, पिछली 2 तिमाही से बढ़ रहा एयरलाइन का घाटा

by Web Desk
सितम्बर 1, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

SpiceJet : विमानन कंपनी स्पाइसजेट का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में बढ़कर 789 करोड़ रुपये (SpiceJet net loss widens in June quarter) पर पहुंच गया. जिसके बाद स्पाइसजेट के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) संजीव तनेजा (SpiceJet CFO sanjeev taneja resigns) ने पद से इस्तीफा दे दिया. एयरलाइन स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी संजीव तनेजा ने बढ़ते घाटे और इन-फ्लाइट घटनाओं में वृद्धि के बीच इस्तीफा दे दिया. स्पाइसजेट ने जारी बयान में कहा कि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि तथा रुपये की विनियम दर में गिरावट के कारण उसका घाटा बढ़ा है.

उतार-चढ़ाव का सामना कर रही कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 729 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 458 करोड़ रुपये था. कंपनी ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,478 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,266 करोड़ रुपये थी.’

RELATED NEWS

बांग्लादेश ने किसको और क्यों अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से रोका, स्पाइसजेट की लेना होगा लंबा रास्ता मतलब ज्यादा खर्च

बांग्लादेश ने किसको और क्यों अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से रोका, स्पाइसजेट की लेना होगा लंबा रास्ता मतलब ज्यादा खर्च

फ़रवरी 20, 2026
SpiceJet

SpiceJet: स्पाइस जेट की फ्लाइट पर एसी बंद , कई यात्रियों की तबीयत खराब, वीडियो वायरल

जून 19, 2024

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि उद्योग पिछले कुछ समय सबसे गंभीर परिचालन स्थिति में से एक का सामना कर रहा है. इन परिस्थितियों से वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में हुई प्रगति और सुधार को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य और निरंतर सुधार को लेकर आशावादी हैं. भविष्य की योजनाओं को प्राप्त करने के लिए निदेशक मंडल ने नयी पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है. कंपनी जल्द ही 20 करोड़ डॉलर तक जुटाने के लिए निवेश बैंकरों के साथ संपर्क करेगी.

स्पाइसजेट के दो और विमानों का पंजीकरण रद्द

वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को स्पाइसजेट के दो और बोइंग-737 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया. इसके साथ ही अगस्त में किफायती सेवाएं देने वालही एयरलाइन के छह बोइंग-737 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 31 अगस्त को अपरिवर्तनीय विपंजीकरण और निर्यात अनुरोध प्राधिकरण (आईडीईआरए) के तहत बोइंग 737-800 विमान वीटी-एसपीयू और बोइंग 737-900ईआर विमान वीटी-एसजीक्यू का पंजीकरण रद्द किया गया है. बता दें, केपटाउन संधि के तहत, अगर कोई चूक होती है, तो पट्टा देने वाले और ऋणदाता, पट्टे पर दिए गए विमान का पंजीकरण रद्द कर सकते हैं. इस तरह के अनुरोध

IDRO के तहत किए जाते हैं.स्पाइसजेट के कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी

इस बीच, स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने लगातार दूसरे महीने देरी से वेतन मिलने का आरोप लगाया है. वहीं, कंपनी का कहना है कि उसने वेतन का भुगतान ‘ग्रेड’ के हिसाब से करना शुरू कर दिया है. स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने बुधवार को दावा किया कि चालक दल के सदस्यों समेत अन्य कर्मचारियों को जुलाई महीने के लिए वेतन मिलने में देरी हुई है. उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक ‘फॉर्म-16’ भी नहीं मिला है.

Tags: idrospicejetspicejet news
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

बांग्लादेश ने किसको और क्यों अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से रोका, स्पाइसजेट की लेना होगा लंबा रास्ता मतलब ज्यादा खर्च

बांग्लादेश ने किसको और क्यों अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से रोका, स्पाइसजेट की लेना होगा लंबा रास्ता मतलब ज्यादा खर्च

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 20, 2026

Bangladesh Stops SpiceJet Airspace Use: Bangladesh की सरकार ने बकाया रकम के विवाद के चलते भारत की कम लागत वाली...

SpiceJet

SpiceJet: स्पाइस जेट की फ्लाइट पर एसी बंद , कई यात्रियों की तबीयत खराब, वीडियो वायरल

by Mayank Yadav
जून 19, 2024

SpiceJet: 19 जून, 2024 को स्पाइसजेट की दिल्ली से दरभंगा जा रही SpiceJet फ्लाइट SG486 में तकनीकी खराबी के कारण...

‘स्पाइसलॉक’ सर्विस फिर से शुरू करने जा रहा है स्पाइस जेट एयरलाइंस, जानिये क्या होगा खास

by Muskaan Rajput
सितम्बर 15, 2022

नई दिल्ली। सस्ती विमानन सेवा कंपनी स्पाइस जेट एयरलाइंस ने 'स्पाइसलॉक' सर्विस को फिर से शुरू करने का ऐलान किया...

Spicejet में फिर से आई खराबी, Dubai के लिए उड़ानें हुई रद्द

by Web Desk
जुलाई 12, 2022

Spicejet Airlines: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट कंपनी के साथ हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन कोई न...

DGCA  ने SpiceJet को जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस, 18 दिनों में हुई 8 घटनाएं

by Web Desk
जुलाई 6, 2022

DGCA Notice To SpiceJet: पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाएं सामने आई हैं।...

Next Post

BJP चेयरमैन सहित 6 शूटर गिरफ्तार, 25 लाख में हुआ था पूर्व विधायक की हत्या का सौदा, साजिश नाकाम

अपहरण के आरोपी बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश को मंजूर, विभाग बदलने से नाराज थे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist