गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

अपहरण के आरोपी बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश को मंजूर, विभाग बदलने से नाराज थे

by Web Desk
सितम्बर 1, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह ने गन्ना उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को सीएम नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा। विवादों में आने के बाद सीएम नीतीश ने उनका विभाग बदला था। बताया जा रहा है कि कार्तिक कुमार को कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग पकड़ा दिया गया, इससे वे नाराज हो गए। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर करके राज्यपाल फागू चौहान को अनुशंसा भेज दी है।

कार्तिक कुमार के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिक कुमार के विवादों में आने के बाद बुधवार को ही उनका विभाग बदल दिया। उनसे कानून विभाग छीनकर गन्ना उद्योग विभाग पकड़ा दिया गया। वहीं, गन्ना उद्योग मंत्री रहे शमीम अहमद को कानून मंत्री बना दिया गया। इससे कार्तिकेय कुमार नाराज बताए जा रहे थे और उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया।

RELATED NEWS

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

जुलाई 20, 2026
Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

जुलाई 18, 2026

बिहटा का वो अपहरण केस जो बन गई मुसीबत

कार्तिक कुमार पर कई थानों में मामले दर्ज में हैं। मोकामा, मोकामा रेल थाना समेत बिहटा में भी इनके खिलाफ आपराधिक मामलों में एफआईआर है। हालांकि किसी भी मामले में अब तक कोर्ट ने इन्हें दोषी नहीं बताया है। फिलहाल जिस मामले को लेकर विवादों में हैं, वो बिहटा थाने से जुड़ा हुआ है। यहां के कारोबारी राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था। राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में कार्तिक कुमार भी आरोपी हैं। बिहटा थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज है। इसी मामले कोर्ट ने वारंट जारी किया है। धारा 164 के तहत बयान में नाम आया है। कार्तिक कुमार ने अब तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है।

कार्तिक कुमार कौन हैं?

कार्तिक कुमार अपने समर्थकों के बीच ‘कार्तिक मास्टर’ के नाम से मशहूर हैं। अनंत सिंह जब से राजनीति में आए, उसी समय से कार्तिक कुमार उनके करीबी रहे हैं। 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कार्तिक मास्टर और अनंत सिंह की दोस्ती परवान चढ़ी। बाद में अनंत सिंह के अहम चुनावी रणनीतिकार के रूप में कार्तिक मास्टर को पहचान मिली। कहा तो यहां तक जाता है कि अनंत सिंह के साम्राज्य को भी कार्तिक मास्टर संभालते हैं। पर्दे के पीछे रहकर तमाम गोटियां सेट करते हैं।

राजद विधायक अनंत सिंह के अच्छे-बुरे और हर सुख-दुख के सबसे बड़ा साथी मास्टर कार्तिक ही रहे हैं। अनंत सिंह उन्हें ‘मास्टर साहेब’ कहकर बुलाते हैं। वैसे सियासत की राह पकड़ने से पहले कार्तिक कुमार स्कूल में पढ़ाते थे। वो एक शिक्षक थे। यही वजह रही कि उनके नाम के साथ ‘मास्टर’ शब्द जुड़ गया। कार्तिक सिंह भी मोकामा के रहनेवाले हैं और उनके गांव का नाम शिवनार है। कार्तिक मास्टर की पत्नी रंजना कुमारी लगातार दो बार से मुखिया हैं।

Tags: bihar Newskarteek kumarnitish kumarsugercane minister
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच...

Girl Climbed Mobile Tower

Bihar News: बगहा रेलवे स्टेशन में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पति पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Girl Climbed Mobile Tower: बिहार के बगहा नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय...

Next Post

Sultanpur: हिस्ट्रीशीटर ने हत्या-रंगदारी से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, पुलिस ने किया जब्त

क्या हमशक्ल सच में होते हैं? एक शख्स अचानक टकराया अपने जुड़वाँ से

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist