शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कि मीडिया विंग अपनाने जा रही ये रणनीति

by Web Desk
सितम्बर 2, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार कर दी है। मीडिया डिपार्टमेंट न केवल भाजपा के झूठे प्रचार का पर्दाफाश करेगा बल्कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस के मिडिया-सोशल मीडिया डिपार्टमेंट द्वारा पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है।

हिमाचल कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के चेरयमैन नरेश चौहान ने वर्कशाप में एआईसीसी मीडिया एंड पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा, एआईसीसी सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनिते, एआईसीसी के प्रवक्ता आनंद माधव, आलोक शर्मा, विंग कमांडर अनुमा आचार्य सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस वर्कशाप से कार्यकर्ताओं को सीखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में वरिष्ठ नेताओं के दिए दिशा निर्देशों, बहुमूल्य सुझावों को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।

RELATED NEWS

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

अगस्त 8, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026

एआईसीसी मीडिया एंड पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा ने कार्यकर्ताओं से पूरे जुनून से कार्य करने का आवाहन किया और कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता पूरे जोश से काम करेंगे तो कोई भी कांग्रेस को सता में आने से नहीं रोक सकता।
इस मौके पर कांग्रेस के हिमाचल सहप्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि हिमाचल में जनता बदलाव चाहती है। संजय दत्त ने कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है और वह पार्टी के लिए तनमन से पूरा कार्य कर रहे हैं।
संजय दत्त ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते आठ साल से देश और हिमाचल की जयराम सरकार ने बीते पांच सालों से प्रदेश को लूटा है। ऐसे में जनता अब बदलाव चाह रही है।

एआईसीसी सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनिते कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी भूमिका अहम है, इसलिए उनको जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरी ताकत से काम करें क्योंकि आज सभी का लक्ष्य वर्तमान नाकाम सरकार को सता से बाहर फैंकना है।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास पूर्व कांग्रेस सरकारों की देन रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है और जनता के बीच कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मीडिया और सोशल मीडिया विंग इसमें अहम भूमिका निभा सकता है।
एआईसीसी के संयुक्त सचिव गोकुल पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर इस लड़ाई को लडें और कांग्रेस की दस गारंटियों को लोगों के बीच ले जाएं। कांग्रेस सोशल मिडिया के चेयरमैन आश्रय शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया विंग पार्टी की दस गारंटियों को जनता के बीच ले जाएगा।

Tags: Congresshimachal pradeshMedia departmentNews1Indiashimla news
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Legends League Cricket: Irfan Pathan और Harbhajan Singh बने कप्तान,इन टीमों से करेंगे मैदान में वापसी

फिल्म निर्माता Anurag Kashyap की बेटी ने अपने अफेयर को लेकर कहा, मैं टॉक्सिक...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist