बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत के ऐसे रेलवे स्टेशन जहां केवल महिलाएं करती है सारा काम

by Web Desk
सितम्बर 6, 2022
in अद्भुत कहानियां, एडिटर चॉइस, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

महिला सशक्तिकरण की जो बातें इस सदी की शुरुआत में शुरू हुई थी, आज हम उससे कई स्तर ऊपर उठ चुके हैं। महिलाओं ने अपने हुनर से बहुत सारी चीजें हासिल कर ली हैं और अब कोई ऐसा सेक्टर नहीं बचा है, जहां ये कहा जाए कि ये काम महिलाएं नहीं कर सकती हैं. वर्तमान में महिलाओं ने हर जगहा अपना कमाल कर दिखा रही है।

आज हम आपको बताने जा रहे है अपने भारत देश के ऐसे ही हम देश के ऐसे 5 रेलवे स्टेशन जिन्हें सिर्फ़ महिलाएं ही चलाती हैं. वहां कोई भी पुरुष काम नहीं करता सिर्फ महिलाएं ही इन स्टेशनो को चलाती है यहां स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टिकट चेक करने वाले से लेकर रिजर्वेशन क्लर्क तक का सभी काम महिलाएं करती हैं.

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सितम्बर 10, 2026

मुंबई, माटुंगा रेलवे स्टेशन

मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन पहला रेलवे स्टेशन बना था, जिसे सिर्फ़ महिलाएं चला रही हैं. माटुंगा स्टेशन मध्य रेलवे (सीआर) के अंतर्गत आता है. वहां सभी महिला कर्मचारी तैनात होने के बाद इसका नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड् रिकॉर्ड्स 2018 में इसका नाम दर्ज़ किया गया था. 

मार्च 2017 से इस स्टेशन को सिर्फ़ महिलाएं चला रही हैं. इस स्टेशन पर 41 महिला कर्मचारी हैं. इसमें आरपीएफ़, वाणिज्यिक और परिचालन विभाग के कर्मचारी भी हैं. स्टेशन की कमान स्टेशन मास्टर ममता कुलकर्णी के हाथों में है. ऐसे में स्टेशन को 24 घंटे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं.    

जयपुर, गांधी नगर रेलवे स्टेशन

माटुंगा के बाद इस लिस्ट में दूसरा नंबर आता है जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन का. हालांकि, प्रमुख स्टेशनों की लिस्ट में ये पहला स्टेशन था, जिसकी कमान सिर्फ़ महिलाओं के हाथों में आई. यहां भी स्टेशन मास्टर से लेकर टिकट चेकर तक सभी कर्मचारी सिर्फ़ महिलाएं हैं.


रिपोर्ट के मुताबिक़, स्टेशन पर रोजाना 7 हज़ार यात्री आते हैं. यहां 40 महिला रेलवे कर्मचारी तैनात हैं जो हर विभाग की ज़िम्मेदारी संभालती हैं. स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों में भी सिर्फ़ महिलाएं हैं. इस स्टेशन से रोज तकरीबन 50 ट्रेनें गुजरती हैं. इनमें 25 ट्रेनें इस स्टेशन पर रुकती हैं. 

स्टेशन में चीफ़ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, टिकट चेकर और रिजर्वेशन क्लर्क भी महिला हैं. यहां सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन भी लगाई गई है. 

अजनी रेलवे स्टेशन

अजनी रेलवे स्टेशन नागपुर में है. ये महाराष्ट्र का दूसरा और देश का तीसरा रेलवे स्टेशन बना, जिसे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं. यह मध्य रेलवे के नागपुर खंड का हिस्सा है. यह रूट दिल्ली-चेन्नई रूट होता है. ऐसे में इसे एक महत्वपूर्ण रूट माना जाता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस स्टेशन पर रोजाना 6 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है. ऐसे में यहां कुल 22 महिला  कर्मचारियों की तैनाती है. इसमें 1 स्टेशन मास्टर, 6 वाणिज्यिक क्लर्क, 4 टिकट चेकर, 4 कुली, 4 सफाई कर्मचारी और 3 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी शामिल हैं.

मणिनगर रेलवे स्टेशन

अहमदाबाद का मणिनगर देश  का चौथा स्टेशन बना जहां सिर्फ़ महिलाएं तैनात हैं. इसे भी सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं. यह रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है. 

इस स्टेशन पर कुल 23 वाणिज्यिक क्लर्क, 1 स्टेशन मास्टर और 2 प्वाइंट पर्सन्स तैनात हैं. इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के 10 जवान भी यहां तैनात रहते हैं. ये सभी महिलाएं हैं. इसके साथ ही इस स्टेशन के 36 दूसरे फ्रंटलाइन कर्मियों में भी महिलाएं हैं. 

चंद्रागिरी रेलवे स्टेशन

ये रेलवे स्टेशन आंध्रप्रदेश के अंतर्गत आता है. साथ ही यह दक्षिण मध्य रेलवे के गुंटकल खंड में आता है. यह देश का 5वां स्टेशन है, जिसे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं. 

इस स्टेशन पर कुल 12 कर्मचारी हैं. इसमें स्टेशन मास्टर से लेकर बुकिंग क्लर्क, प्वाइंट्समैन, सुरक्षा और सफाईकर्मी भी शामिल हैं. इस स्टेशन से रोजाना 234 यात्री गुजरते हैं. 

Tags: Indian Railwayslatest real storiesmaharashtraNews1IndiaWomanWonder Woman
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Next Post

15 हजार से कम कमाई वाले स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी express ट्रेनें, रेलवे बोर्ड का आदेश

भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत, 150 दिन-3570 KM की दूरी-कंटेनर में रात, ऐसा होगा सफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In