रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

70 लाख की मर्सिडीज में भी नहीं बची साइरस मिस्त्री की जान, एयरबैग, सीट बेल्ट या लापरवाही? इस बात को लेकर छिड़ी बहस

by Juhi Tomer
सितम्बर 7, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Cyrus Mistry Car Accident: जब भी लोग अपने लिए कार खरीदते हैं, तो उस दौरान वह बजट के अलावा उसमें मौजूद सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का खासा ध्यान रखते हैं। कहा जाता है कि गाड़ी जितनी महंगी होगी, उसमें सुरक्षा समेत बाकी की सुविधाएं भी उतनी ही ज्यादा होंगी। लेकिन बीते दिन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया, वह 70 लाख की मर्सिडीज में सवार थे। इससे कुछ दिन पहले भी खबर आई थी कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। वो पलटी खाते हुए 20 फुट नीचे जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हुआ। इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके बाद से लोगों में महंगी गाड़ियों को लेकर भी डर पैदा हो गया है। क्योंकि इनसे भी इंसान सुरक्षित रहे, अब इस बात की गारंटी दे पाना मुश्किल है।

हम मिस्त्री की ही बात करें, तो वह किसी मामूली गाड़ी में सवार नहीं थे। बल्कि वह मर्सिडीज बेंज जीएलसी जैसी एसयूवी में थे। कार की कीमत करीब 70 लाख है। जिसमें तमाम सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा का भी दावा किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हादसे के वक्त रियर सीट्स के एयरबैग्स ने काम नहीं किया? हालांकि मामले में पुलिस ने तहकीकात के आधार पर कहा है कि मिस्त्री और उनके साथ बैठे शख्स ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी। अधिकारी ने कहा कि साइरस मिस्त्री की रविवार को जान लेने वाले सड़क हादसे की प्रारंभिक जांच के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, वाहन बहुत तेज गति में था और चालक के ‘निर्णय की त्रुटि’ के कारण दुर्घटना हुई। इस हादसे ने सीट बेल्ट को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.

RELATED NEWS

Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

अगस्त 10, 2026
AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

अगस्त 10, 2026

फ्रंट सीट से टकराए सिर

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पिछली सीट पर बैठे साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर दिनशॉ पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. इसके अलावा, पिछली सीट के एयरबैग भी समय पर नहीं खुले. इस वजह से जब एक्सीडेंट हुआ, तो मिस्त्री और जहांगीर को सबसे ज्यादा चोटें आईं. उनके सिर फ्रंट सीट से इतनी तेजी से टकराए कि दोनों की मौत हो गई. यदि पिछली सीट पर बैठे पैसेंजर्स ने सीट बेल्ट लगाई होती, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

अधिकांश नहीं लगाते सीट बेल्ट


अब इसे मिस्त्री की लापरवाही कहें या कुछ और, लेकिन कार में पिछली सीट पर बैठने वाले अधिकांश यात्री सीट बेल्ट इस्तेमाल नहीं करते. न ही इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ज्यादा कोई सख्ती बरती जाती है. कुछ साल पहले हुए एक सर्वे में सामने आया था कि कार में आगे बैठने वाले केवल 25 फीसदी और पीछे बैठने वाले महज 4 फीसदी लोग ही सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं. सर्वे रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि एसयूवी चलाने वाले 77%, हैचबैक चलाने वाले 72%, सेडान चलाने वाले 68% और लग्जरी कार चलाने वाले 59% लोगों को सीट बेल्ट पहनना पसंद नहीं.

पुलिस का ढीला रवैया

कार की पिछली सीट पर बैठने वालों के बेल्ट न पहनने की दो सबसे बड़ी वजह हैं. पहली जागरुकता की कमी और दूसरी पुलिस का ढीला रवैया. लोगों को लगता है कि कार में दी गईं पिछली बेल्ट केवल दिखावे के लिए हैं. यानी इन्हें लगाओ या न लगाओ कोई फर्क नहीं पड़ता, जबकि नियम के अनुसार अगर गाड़ी में पीछे सीट बेल्ट है, तो उसे पहनना अनिवार्य है और ऐसा न करने की सूरत में ट्रैफिक पुलिस चालान भी काट सकती है. आजकल नई गाड़ियों में पीछे सीट बेल्ट दी जाने लगी हैं.

अब मिलेगी एक और बेल्ट

आजकल की कारों में फ्रंट की तरह रियर सीट पर भी दो सीट बेल्ट होती हैं, जबकि पीछे तीन लोग बैठ सकते हैं. ऐसे में बीच में बैठने वाले यात्री की सुरक्षा का क्या? इस सवाल का जवाब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसी साल फरवरी में दिया था. उन्होंने बताया था कि सरकार ने व्हीकल मैनुफैक्चरर्स को कार में बैठने वाले सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट मुहैया कराना अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि पिछली सीट के बीच में बैठे तीसरे व्यक्ति को भी सीट बेल्ट मिलेगी. उन्होंने कहा था कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीट बेल्ट की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

गोपीनाथ मुंडे भी हुए थे शिकार

2014 में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की कार हादसे में मौत हो गई थी. दुर्घटना के समय मुंडे पीछे की सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. इस हादसे के बाद रिअर सीट बेल्ट को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी थी. बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए बकायदा कैंपेन भी चलाया था, लेकिन कैंपेन के बंद होते ही लोगों जागरुकता भी हवा हो गई. आजकल स्थिति ये है कि पीछे बैठने वाले 10 यात्रियों में से शायद कोई एक ही सीट बेल्ट इस्तेमाल करता होगा.

इसलिए ज़रूरी है बेल्ट पहनना

कुछ साल पहले आई एक अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट में बताया गया था कि यदि फ्रंट सीट पर बैठने वाले सीट बेल्ट लगाएं तो दुर्घटना के समय मौत का खतरा 40-50 प्रतिशत कम हो जाता है. वहीं, अगर कार की पिछली सीट पर बैठने वाले लोग सीट बेल्ट इस्तेमाल करें, तो यह खतरा 75% तक कम हो जाता है. बेल्ट नहीं लगाने पर दुर्घटना के समय झटका लगता है, जिससे रीढ़ की हड्डी और गर्दन के जोड़ में चोट आती है. झटका लगने के कारण लीवर भी फट सकता है. इतना ही नहीं हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ जाती है.

इसलिए बची अनाहिता की जान

जानकारी के अनुसार, साइरस और जहांगीर ने सीट बेल्‍ट्स नहीं पहनी थीं जिसके चलते एयर बैग्‍स खुल पाने से पहले ही उनके सिर फ्रंट सीट्स से टकरा गए. सिर पर लगी गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि कार चला रहीं डॉक्टर अनाहिता और उनके पति दारियस पंडोले की जान इसलिए बच गई, क्‍योंकि उन्‍होंने सीट बेल्‍ट पहन रखी थी और उनके एयरबैग्‍स टाइम पर खुले.

Tags: Car AccidentCyrus Mistry Car Accident:Cyrus Mistry car crashlatest news in hindiroad safetySeat Belt
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

Greater Noida: बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक सुरक्षित

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई।...

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

AR Rahman : प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर आमीन सोमवार, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई...

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Road Accident

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

Telangana road accident:तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हादसे...

Next Post

Jaipur: कॉलेज में सेक्स और ड्रग्स पार्टी के लिए मना किया, तो उतारा मौत के घाट

UP Hotel Fire: होटल लेवाना अग्निकांड के बाद पुलिस अलर्ट, सेफ्टी को लेकर चेकिंग जोरों पर, खामियां मिलने पर होंगे सील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist