सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

AR Rahman के बेटे एआर आमीन का चेन्नई में हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार को हुआ भरी नुकसान

एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर आमीन सोमवार सुबह चेन्नई के गिंडी इलाके में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी Porsche को तेज रफ्तार Wagon-R टैक्सी ने टक्कर मार दी। हादसे में आमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

AR Rahman : प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर आमीन सोमवार, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई में एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा गिंडी इलाके में जवाहरलाल नेहरू रोड पर ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास करीब सुबह 3:30 बजे हुआ।

हादसे में आमीन की लग्जरी Porsche कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि आमीन और उनके दोस्त भार्गव सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं।

RELATED NEWS

Saurav Ganguly

Saurav Ganguly accident: सौरव गांगुली का कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची दादा की जान

फ़रवरी 21, 2025
mohini-dey-divorce.

Mohini Dey Divorce: संगीत की दुनिया में मची हलचल, एक दिन में हुए दो तलाक

नवम्बर 21, 2024

तेज रफ्तार Wagon-R ने मारी टक्कर

पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एआर आमीन अपने दोस्त भार्गव के साथ कोयम्बेडु से गिंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई तेज रफ्तार Wagon-R टैक्सी ने उनकी Porsche को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल से मिली छुट्टी

दुर्घटना के बाद एआर आमीन और उनके दोस्त को कावेरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मामूली चोटों के लिए प्राथमिक उपचार दिया और बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी।

वहीं, Wagon-R टैक्सी के चालक और उसमें सवार यात्री भी घायल हुए हैं। उन्हें कलैग्नार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद चेन्नई अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग (TIW) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें किसकी गलती थी, इसकी जांच की जा रही है।

एआर आमीन के सुरक्षित होने की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है।

Tags: AR AmeenAR RahmanCar Accident
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Saurav Ganguly

Saurav Ganguly accident: सौरव गांगुली का कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची दादा की जान

by Mayank Yadav
फ़रवरी 21, 2025

Saurav Ganguly accident: 20 फरवरी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली एक हादसे का शिकार हो गए। वह बर्दवान जा...

mohini-dey-divorce.

Mohini Dey Divorce: संगीत की दुनिया में मची हलचल, एक दिन में हुए दो तलाक

by SYED BUSHRA
नवम्बर 21, 2024

Bollywood news : ए आर रहमान ने अपने तलाक का ऐलान करके सभी फैंस को हैरान कर दिया था, उनके...

AR Rahman Divorce

AR Rahman Divorce : पेरेंट्स के तलाक के बाद बेटी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए दुखी

by Digital Desk
नवम्बर 20, 2024

AR Rahman Divorce : हाल ही में सिंगर एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा से अलग होने की जानकारी देकर...

Noida

नोएडा में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

by Mayank Yadav
सितम्बर 30, 2024

Noida : एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते चार कॉलेज छात्रों...

Raveena Tandon

रवीना टंडन पर हमला: मारपीट के आरोपों के बाद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया

by Mayank Yadav
जून 2, 2024

Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon को शनिवार रात अपने और अपने ड्राइवर के खिलाफ मारपीट के आरोपों के बाद...

Next Post
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist