शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ब्रिटेन में आपस में भिड़ गए भारत और पाकिस्तान के लोग, भगवा झंडा उखाड़ा, जमकर मचाया हंगामा

by Juhi Tomer
सितम्बर 8, 2022
in देश, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अभी तक आपने भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी की खबरें और दोनों देशों के बीच झड़प की खबरें बॉर्डर एरिया पर खूब सुनी होंगी, लेकिन अब इन दोनों देशों के लोग भारत या पाकिस्तान से अलग दूसरे देशों में भी एक दूसरे से भिड़ने लगे हैं. हाल ही में ब्रिटेन में ऐसी ही एक झड़प इन दोनों समुदायों के बीच हुई.क्रिकेट की हार जीत से शुरू हुआ विवाद अब हिंदू-मुस्लिम विवाद तक पहुंच गया है।

एशिया कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक करीबी मुकाबले में हरा दिया था, लेकिन उसके बाद 28 अगस्त को देर रात अचानक भीड़ हिंदुओं घरों के आगे तोड़फोड़ करने लगती है. कुछ लोग घर के बाहर लगे केसरिया झंडे को उखाड़कर फेंक देते हैं. इस झड़प में एक हिंदू पर चाकू से हमले की भी बात सामने आई है. बवाल की सूचना जब पुलिस को मिली तो हालात बेकाबू थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी जद्दोजहद से स्थिति को

RELATED NEWS

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का  दबाव?

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का दबाव?

सितम्बर 16, 2026
Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
https://twitter.com/sammijohnst/status/1567268196545171461

पाकिस्तानी मुसलमानों की गुंडई

ब्रिटेन के कई हिस्से में पाकिस्तानी मुसलामान गैंग बनाकर रहे हैं और अकसर अपनी गुंडई के लिए कुख्यात रहते हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि, “ये गिरोह दंगा कर रहे हैं और हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं। निर्दोष हिंदुओं को उनकी ही संपत्तियों में आतंकित किया गया है, छुरा घोंपने की कोशिश की गई है और हिंदू संपत्तियों की बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई है।” इस बीच, जारी तनाव के जवाब में, स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं। लीसेस्टरशायर लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर के बेलग्रेव इलाके में हिंसा के दृश्यों के बीच कई लोगों को आपत्तिजनक बयान देते हुए फिल्माया गया है। लीसेस्टरशायर पुलिस ने कहा कि, जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और जो काम किए गये हैं, वो ‘घृणित अपराध’ की श्रेणी में आते हैं। पुलिस ने बेलग्रेव, रशी मीड और स्पिननी हिल्स सहित अन्य इलाकों में पाकिस्तानी मुसलामनों के जाने पर रोक लगा दी गई है और लोगों की सख्त तलाशी ली जा रही है।

सख्त की गई सुरक्षा

इसके अलावा, असामाजिक व्यवहार, अपराध और पुलिस अधिनियम 2014 की धारा 34 और 35 के तहत उपद्रव करने वाली ताकतों के खिलाफ शहर के मुख्य अधीक्षक एडम स्लोनेकी ने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है और जिन गुंडों की उम्र 16 साल से ज्यादा है, उन्हें फौरन गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नोटिस 48 घंटे तक की अवधि के लिए जारी किए जा सकते हैं और किसी को भी नोटिस का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया जा सकता है और आगे की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस बाबत नोटिस जारी किया गया है और अगर कोई कानून का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सवालों के घेरे में ब्रिटेन की पुलिस

हालांकि, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने को लेकर नोटिस जरूर जारी किए हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस पर मूकदर्शक बनकर रहने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लग रहे हैं, कि जब हिंदुओं के घरों पर हमले किए जा रहे थे, उस वक्त पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रही। जिसके बाद अब जाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को आपराधिक न्याय और लोक व्यवस्था अधिनियम 1994 की धारा 60 के तहत शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। यह अधिकारियों को उचित आधार की आवश्यकता के बिना किसी विशिष्ट क्षेत्र में किसी को भी रोकने और उसकी तलाशी लेने की अनुमति देता है। इन सबके बीच धर्म समुदायों के बीच आपात बैठक भी बुलाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा के दौरान लीसेस्टरशायर के एक पुलिस अधिकारी पर भी हमला किया गया है। आपको बता दें कि, ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मुसलमान अकसर उत्पात मचाते रहते हैं और पिछले साल लंदन में मुस्लिम बाहुल्य इलाके के मुसलमानों ने स्थानीय प्रशासन को एक नोटिस सौंपा था, जिसमें उस इलाके में शरीयत कानून लागू करने की बात कही गई थी।

Tags: Clash between india pakistanIND PAK ClashIndian Pakistan Clash Between Asia Cap:PAKISTANPakistan Economy
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का  दबाव?

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का दबाव?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

यमन के हूती विद्रोहियों ने सितंबर में सऊदी अरब के कई इलाकों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

Next Post

दबंग मुस्लिमों से परेशान दलित किशोरी के परिवार ने छोड़ा घर, लिखवाया "यह मकान बिकाऊ है"

The Kapil Sharma Show: पुराने दोस्त से हुई अनबन, अब नहीं आएंगे Kapil Sharma के साथ नज़र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In