शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

बेगूसराय में खुली सड़क पर मौत का तांडव मचाने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने किया अब ये काम

by Abhinav Shukla
सितम्बर 14, 2022
in क्राइम, देश, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बिहार पुलिस और नीतीश सरकार दोनों को खुली चुनौती देते हुए एक घंटे तक जिले के एक कोने से दूसरे कोने तक NH 28 पर 30 किलोमीटर से ज्यादा अंधाधुंध गोलीबारी करके फरार हो गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है।

दरअसल, मंगलवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच बेगूसराय जिले के एक कोने बछवाड़ा में फायरिंग की वारदात शुरू हुई जिसमें दो लोगों को गोली मारी गई। एक बाइक पर सवार दो सनकी क्रिमिनल्स ने बछवाड़ा के बाद जिले की सीमा को सिमरिया में पार करने से पहले रास्ते में 11 लोगों को गोली मारी जिसमें एक की मौत हो गई। सभी घायलों का शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी लगाकर छापेमारी की जा रही है।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

अगस्त 17, 2026

बता दें कि फायरिंग की घटना तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के NH 28 पर तीन जगहों पर हुई। बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 4 घटना को अंजाम दिया है। NH 28 पर बदमाशों की गोलियों के शिकार हुए चंदन कुमार की मौत हो गई। बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते फायरिंग करते आगे बढ़ते रहे। घटना बछवाड़ा, फुलबरिया, बरौनी और चकिया थाना क्षेत्र में घटित हुई हैं। घटना के बाद जिले में हड़कंप मचा है और अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गंगा नदी पर बने सिमरिया पुल के रास्ते पटना जिला में प्रवेश कर गए। पुलिस का कहना है कि अपराधी समस्तीपुर जिले की तरफ से आए थे और घटना को अंजाम देकर पटना जिला की तरफ चले गए। किस स्पॉट पर कितने लोगों को गोली लगी, इसको लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने कुल 10 लोगों के घायल होने और 1 के मरने की पुष्टि की है।

बरौनी थर्मल से बछवाड़ा के बीच की दूरी करीब 30 किलोमीटर है जिस दौरान वो एक घंटे तक पूरे रास्ते जहां-तहां लोगों पर गोलियां चलाते रहे। बेगूसराय जिले में पहली बार इस तरह सरेआम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। आपको बता दें कि बदमाश घटना को अंजाम देकर बछवाड़ा के रास्ते आराम से भाग निकले जबकि रास्ते में कम से कम तीन थाना या ओपी एनएच पर ही है।

वहीं, इस पूरी घटना के बाद बीजेपी नेता रजनीश कुमार ने घायलों से मुलाकात की और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘जिले में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बदमाशों में कानून का कोई भय नहीं है’

वहीं, घटना की खबर मिलते ही जिले के सांसद और केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बेगूसराय में एक साथ अलग-अलग जगहों पर 12 लोगों को गोली मारे जाने की खबर आ रही है, जिला प्रशासन की पुष्टि का इंतजार है।

बेगूसराय और बिहार में मौत के तांडव के बीच कुंभकर्ण की नींद में सो रही नीतीश सरकार को जगाने के लिए बेगूसराय बीजेपी और आम लोगों ने कल (बुधवार) बेगूसराय बंद का आह्वान किया है….आप सभी से सहयोग का अनुरोध है।

— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 13, 2022
Tags: begusaraibegusarai newsbiharBihar crimebihar governmentbihar latest newsbihar Newsbihar News UpdatesBihar PoliceNews1Indianitish kumar
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post

ममता, नीतीश, अखिलेश और शरद पवार की चौकड़ी ने पीएम मोदी के खिलाफ बनाया ये प्लान, आसान नहीं है 2024 का रण

UP: प्रदेश सरकार ने सपा के विधायकों को करवाया नजरबंद, अब अखिलेश यादव ने संभाला है मौर्चा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist