शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखीमपुर कांड पर मचा सियासी संग्राम, अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी और मायावती ने उठाए सवाल

by Web Desk
सितम्बर 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Lakhimpur Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के निघासन के तमोलीन पुरवा गांव में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. अब इस मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रिमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि यूपी में अपराधी बेखौफ हैं.

इस घटना पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया. लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है.” इसके साथ सपा प्रमुख ने एक वीडियो भी शेयर किया है.

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

सितम्बर 24, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1570094559253917696

इन नेताओं ने भी साधा निशाना?

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है. परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था. रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती. आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी सरकार?”

जबकि आप नेता संजय सिंह ने कहा, “लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाली घटना दलित समाज की दो बच्चियों की फंदे पर लटकी हुई लाशें मिली है. परिजन निर्मम हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए. आदित्यनाथ के बेटी बचाओ नारे की पोल खोल रही है ये घटना.”

https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1570110038290890754

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मां के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण और दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है. यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं.

https://twitter.com/Mayawati/status/1570237467055517696

उन्होंने कहा कि यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है. हाथरस समेत ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं. यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे.

शिवपाल बोले- कड़ी कार्रवाई करे सरकार

प्रसपा पार्टी के चीफ शिवपाल यादव ने कहा, लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव को पेड़ से लटकाने की नृशंस घटना दुर्भाग्यपूर्ण व हृदय विदारक है. ऐसी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करती हैं. दोषियों के खिलाफ त्वरित,पारदर्शी व कड़ी कार्रवाई करे सरकार.

पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में

मामला लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव का है. यहां दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी. दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए. उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Tags: Akhilesh Yadavlakhimpur crimelakhimpuricaseMayawatiPriyanka Gandhiup crime
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और बड़ा बदलाव...

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

BSP Successor Mayawati:बहुजन समाज पार्टी इस समय अपने राजनीतिक सफर के बेहद अहम दौर से गुजर रही है। पार्टी के...

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Budaun Crime: बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बन्नी ढकपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद बेहद गंभीर...

Next Post

लखीमपुर खीरी: स्वेच्छा से बाइक पर बैठकर गई लड़कियां, शादी की जिद पर अड़ी तो कर दी हत्या, SP का बयान

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें पूजा का समय घटस्थापना मुहूर्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In