गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जंगल में शौच के लिए गई दलित बुआ और भतीजी अचानक हुई लापता, बाजरा के खेत में मिली युवती

by Web Desk
सितम्बर 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दलित बुआ और भतीजी अचानक से गायब हो गईं. बताया जा रहा है कि बुआ और भतीजी जंगल में शौच के लिए गईं थीं. इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाशी की तो सात वर्षीय भतीजी बेहोशी की हालत में जंगल में मिली. उसके गर्दन पर चाकुओं के कई निशान मिले. वहीं, 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव से काफी दूरी पर पुलिस व ग्रामीणों ने 19 वर्षीय बुआ को भी हाथ पैर बंधे हुए बेहोशी की हालत में बाजरा के खेत से बरामद किया. दोनों घायल बुआ भतीजी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार छर्रा इलाके के टेडोली गांव की रहने वाली 19 वर्षीय बुआ और 7 वर्षीय भतीजी कल शाम लगभग 7:00 बजे जंगल में सोच के लिए गईं थी. काफी देर तक दोनों बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी. आनन-फानन में ग्रामीण बच्चियों को ढूंढने के लिए जंगल की ओर निकल गए. गांव से कुछ ही दूरी पर 7 वर्षीय बच्ची को ग्रामीणों ने बरामद कर लिया, जिसकी गर्दन पर चाकू के कई जगह निशान हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है.

RELATED NEWS

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026
UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

अगस्त 14, 2026

वहीं, ग्रामीण और पुलिस गायब बुआ की तलाश में जुट गई. लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुआ को बेहोशी की हालत में हाथ पैर बंधे हुए गांव से काफी दूरी पर बाजरा के खेत से बरामद कर लिया. दोनों ही बुआ भतीजी बेहोशी की हालत में मिले. गंभीर हालत होने के चलते पुलिस ने दोनों को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना का कोई भी कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.

क्या कहना है डॉक्टर का?

सीएचसी पर तैनात डॉ आशुतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा एक बच्ची को हमारे यहां इलाज के लिए लाया गया है, जिसमें पता चला है कि बच्ची बुआ के साथ जंगल में शौच के लिए गई थी. इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है.

क्या कहना है पुलिस का?

एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि घायल बुआ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात एक महिला और दो पुरुष अगवा कर ले जा रहे थे. इसी दौरान भतीजी पर चाकू से हमला किया गया है. ग्रामीणों की टॉर्च की लाइट को देखकर आरोपी मुझे छोड़कर फरार हो गए. हालांकि पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है.

Tags: Kidnapping CaserapeUP Policeuttarpradesh news
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Greater Noida GST Consultant Kidnapping

Greater Noida: पुलिस की वर्दी में आए, GST कंसल्टेंट को 8 घंटे बंधक बना वसूली 29 लाख की फिरौती

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Greater Noida Crime:गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक जीएसटी कंसल्टेंट...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Next Post

Sambhal: अब दुर्गंध से मिलेगा छुटकारा, 6 हड्डी फैक्ट्रियों पर जड़ा ताला, पशुओं के अवशेष सुखाने पर FIR

KRK ने "ब्रह्मास्त्र" पर रिव्यू दिया, कहा "मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर था और शाहरुख,आमिर,अजय,अक्षय का मेरी गिरफ्तारी से लेना-देना, यूज़र्स ने कहा बॉलीवुड गैंग से बचकर रहो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist