बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कानपुर नगर निगम में तौफीक पिलाता था जूठा पानी और थूककर देता था खाना, ऐसे खुली उसकी पोल

by Juhi Tomer
सितम्बर 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर निगम में पार्षद कक्ष में तैनात संविदा कर्मी तौफीक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसपर पार्षदों को जूठा पानी पिलाने और थाली में थूककर खाना देने का आरोप लगाकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। इसके साथ केयर टेकर का घेराव करके आक्रोश दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि आरोप तौफीक नाम के एक आउटसोर्स कर्मचारी पर लगा है जिसे अब नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं नगर निगम के ही एक अन्य कर्मचारी मुबीन पर इस पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी छिपाए रखने का आरोप लगा है।

तौफीक के खिलाफ FIR दर्ज करने की माँग

19 सितम्बर 2022 को एक पार्षद ने इस घटना की जानकारी होने पर आरोपित तौफीक के खिलाफ FIR दर्ज करने की माँग की थी लेकिन फ़िलहाल अभी तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। कानपुर के वार्ड संख्या 91 के पार्षद राघवेंद्र मिश्रा द्वारा नगर आयुक्त को इस बाबत शिकायती पत्र प्रेषित किया गया। इस पत्र में उन्होंने लिखा था कि नगर निगम पार्षदों के कमरे में तौफीक, मुबीन, धर्मेंद्र कुमार और शिव कुमार नाम के कर्मचारियों की नियुक्ति है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

सितम्बर 2, 2026

राघवेंद्र के मुताबिक इन सभी में तौफीक नाम का कर्मचारी पिछले 6 माह से पार्षदों के खाने और चाय-पानी में थूक रहा है। पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने आगे लिखा कि अन्य कर्मचायर्यों को इसकी सूचना होने के बाद भी उन्होंने इस घटना के बारे में नहीं बताया।

अपने इसी पत्र में पार्षद राघवेंद्र ने लिखा कि पार्षद कक्ष में विधायक जैसे कई अन्य गणमान्य लोग आते रहे हैं। शिकायती पत्र में आरोपित तौफीक पर कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने बताया, “हम पार्षद तौफीक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं लेकिन हमारे सिटी मजिस्ट्रेट का रवैया इस मामले में ढुलमुल है।”

राघवेंद्र ने कहा, “हमारे खाने-पीने की चीजों में तौफीक के थूकने की जानकारी एक अन्य कर्मचारी मुबीन को थी लेकिन उसने हमसे ये बात छिपा कर रखी।” पार्षद के मुताबिक एक अन्य व्यक्ति द्वारा पार्षदों को 6 माह से थूके जाने की जानकारी मिली तब पूछताछ में तौफीक ने अपनी हरकत कबूल की और मुबीन ने भी उसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि सबसे पहले नगर निगम की ही एक महिला कर्मचारी ने तौफीक को ऐसी हरकत करते देखा। उसके बाद भाजपा से जुड़े पार्षदों ने हंगामा कर दिया।

राघवेंद्र के मुताबिक तौफीक आउटसोर्स पर था इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया लेकिन मुबीन परमानेंट स्टाफ है जिसे कमरे से हटाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुबीन ने माना कि तौफिक गिलास में मुँह लगाने के बाद ही पानी पिलाता था और ज्यादातर वो जूठा पानी ही पार्षदों और अन्य आने वाले लोगों को पानी पिलाता था। तौफीक और मुबीन के अलावा पहले से तैनात 2 अन्य कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। फ़िलहाल जिन 2 नए स्टाफ की पार्षदों के कमरे में हुई है उनके नाम राहुल और कपिल हैं।

वहीं ऐसी खबरें पहले भी सामने आ चूंकी है, कोई रोटी पर थूक लगाकर बेचता है, कोई पानी पर थूकता है. सवाल यह है कि ऐसा करने का लोगों का मकसद क्या है?

Tags: kanpur Citykanpur nagar nigamLatest Uttar Pradesh NewstaufeeqUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Vindhya Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध...

Next Post

साजिश! बिस्कुट खिलाकर थपथपाया, फिर पिता ने सोते हुए ली 4 साल के बेटे की जान

'चोरनी-चोरनी, सिर पर दुपट्टा नहीं है, ऐश कर रही है...' लंदन में पाकिस्तान की मंत्री को समर्थकों ने घेरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist