सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

IMT गाजियाबाद के स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर ने शुरू किया खिलाड़ियों के रोजगार के लिए ये कोर्स

by Abhinav Shukla
सितम्बर 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, खेल, गाजियाबाद, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

IMT गाजियाबाद ने मंगलवार को खिलाड़ियों के रोजगार कौशल को बढ़ाने के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों को नौकरी पाने में मदद करेगा। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों को रोजगार के लिए सक्षम और समर्थ बनाने के लिए IMT गाजियाबाद ने Certificate Program on Enhancing Employability Skill of Sports Persons (E2S2) (खिलाड़ी रोजगार परक कौशल संवर्द्धन प्रमाणीकरण कार्यक्रम) योजना को लॉन्च किया।

पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद और जफर इकबाल की मौजूदगी में इस कोर्स का शुभारंभ किया गया।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए IMT गाजियाबाद के निदेशक डॉ विशाल तलवार ने कहा कि संस्थान के खेल अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ कनिष्क पांडेय द्वारा विस्तृत शोध के बाद यह प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तो भारी पुरस्कार, नाम, प्रतिष्ठा एवं रोजगार मिल जाता है परन्तु देश में लाखों की संख्या में विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के खिलाड़ी रोजगार के संकट से जूझते हैं। इन्हीं खिलाड़ियों के सशक्तीकरण के लिए यह पाठ्यक्रम शुरु किया जा रहा है।

सर्टिफिकेशन कोर्स की विशेषताएँ:

  1. राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सभी खेलों के खिलाड़ी पाठ्यक्रम के लिए पात्र होगें।
  2. पाठ्यक्रम की अवधि 5 माह होगी।
  3. खिलाड़ी स्वयं / सरकार / निजी क्षेत्र के माध्यम से भी स्पोंसरशिप कोर्स जॉईन कर सकते है।
  4. प्रथम चरण में स्नातक स्तर पर प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अर्ह होगें ।
  5. विभिन्न क्षेत्रों में स्पोर्ट्स कोटे से जो खिलाड़ी नौकरी प्राप्त कर चुके है, उनमें प्रोफेशनल और मैनेजरियल स्किल डेवलप करने के लिए भी कोर्स जॉईन करने की अर्हता होगी।
  6. इस कोर्स का उद्देश्य खिलाड़ी को किसी भी रोजगार को प्राप्त करने तथा नौकरी मे आने के बाद अपने अन्य सामान्य श्रेणी के सहयोगियों की तुलना में गुणात्मक रूप से ज्यादा सक्षम, समर्थ और प्रतियोगी बनाना है।
  7. किसी भी नौकरी मे आने और सफल होने के लिए खिलाड़ियों को 16 मूल्यों पर अध्ययन करवा कर प्रशिक्षित किया जायेगा और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। जिनमें से कुछ है MS Office, Adaptability Skill, Effective Time Management, Problem Solving Skills, Organizational Skills, Conflict Management Skills, Presentation Skills आदि ।
  8. देश का यदि कोई अन्य संस्थान E252 जैसा पाठ्यक्रम शुरु करता है तो आई. एम. टी. गाजियाबाद उसे परामर्श देने को तैयार रहेगा ।

स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के हेड डॉ. कनिष्क पाण्डेय ने प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार की विशिष्ट आवश्यकताओं के गहन अध्ययन और शोध के बाद तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, 95 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों के पास कोई नौकरी नहीं है या किसी से कोई वित्तीय प्रोत्साहन नहीं है। ऐसी स्थितियों में, आईएमटी स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर ने एक प्रोग्राम तैयार किया है, जो उनकी रोजगार क्षमता में सुधार करेगा। यह देश में अपने प्रकार का पहला कोर्स है। आशा है कि इससे बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को फायदा होगा।

इस बीच, पूर्व ओलंपियन और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ने इस पहल की प्रशंसा की और कहा, भारत में, माता-पिता बच्चों को खेल से दूर रखते हैं, क्योंकि खिलाड़ियों के पास रोजगार के अवसर बहुत कम होते हैं। IMT गाजियाबाद का यह प्रयास सही मायने में एक बेहतर कदम है, जो खिलाड़ियों के लिए रोजगार के विकल्प की संभावना देगा।

पूर्व हॉकी ओलंपियन जफर इकबाल का मानना है कि यह कोर्स भारतीय खेल इतिहास में गेम चेंजर साबित होगा। इसके साथ ही खेल जीवन की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों के लिए निजी क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी नौकरी और रोजगार मिलना बड़ा मुकाम साबित होगा। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ा इनाम, नाम, प्रतिष्ठा और रोजगार मिलता है, लेकिन विभिन्न खेलों में लाखों राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी रोजगार के संकट का सामना करते हैं। इन खिलाड़ियों के सशक्तिकरण के लिए यह कोर्स शुरू किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, जफर इकबाल, सत्यपाल सिंह, सुभाष वर्मा, सतीश शिवलिंगम, नवीन कुमार पूनियां, विजय शर्मा, मोहिंदर पाल सिंह, डॉ. कनिष्क पाण्डेय, डॉ. विशाल तलवार, प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, विजय शंकर पाण्डेय, पूर्व सचिव, भारत सरकार प्रो. सपना पोपली, आई.एम.टी. फैकल्टी, अली अंसारी, पूर्व खिलाड़ी थे।

Tags: IMT GhaziabadNews1Indiasports newsUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post

UP: PFI को बैन करने पर BSP सांसद ने जताया दुख, कहा- ये 'लोकतंत्र के खिलाफ है, हर किसी को अपनी बात कहने का हक है'

Emergency फिल्म के नए किरदार के फर्स्ट लुक से Kangana Ranaut ने उठाया पर्दा, एयरपोर्ट पर कंगना हुई स्पॉट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist