Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

PFI Banned: नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा- वो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 29, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI पर प्रतिबंध की मांग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने PFI को आतंकी संगठन घोषित कर 5 साल का बैन लगाया है। टेरर लिंक के आरोप में देश के कई राज्यों में PFI पर लगातार छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने यह ऐक्शन लिया है। जिस पर अब सियासत भी गरम होती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पीएफआई और आरएसएस की तुलना करने पर सियासी घमासान तेज होती नजर आ रही है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह से जब पीएफआई पर कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो नफरत फैलाए, धार्मिक उन्माद फैलाए और हिंसा का माहौल बनाए ऐसे सभी संगठनों पर कार्रवाई होना चाहिए। इनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो संघ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। विश्व हिंदू परिषद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए। जो नफरत फैलाता है वे एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

RELATED POSTS

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

December 27, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

वहीं, सुशील कुमार मोदी ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह ने हमेशा आतंकवादियों का समर्थन किया है। वे बाटला हाउस के आतंकवादियों के समर्थक थे। आज उनकी हालत ऐसी है कि वह 20 साल बाद भी मध्य प्रदेश में सत्ता में नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि, वह उस आरएसएस की पीएफआई से तुलना कर रहे हैं, जिसकी देशभक्ति निर्विवाद है। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह ऐसे संगठन का समर्थन कर रहे हैं, जो पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा था और भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था।

राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस का स्वयंसेवक होने पर मुझे गर्व है।

क्या दिग्विजय सिंह कह सकते हैं कि वह पीएफआई के सदस्य हैं?

अगर नहीं कह सकते तो #PFI और संघ की तुलना क्यों?@RSSorg pic.twitter.com/kaprN9JNK8

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 28, 2022

दिग्विजय सिंह के पीएफआई और आरएसएस की तुलना करने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं कह रहा हूं कि मैं आरएसएस का सदस्य हूं। दिग्विजय सिंह कह सकते हैं कि वो पीएफआई के सदस्य हैं। दिग्विजय सिंह तो ज़ाकिर नायक को शांति दूत कहते थे। वो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। जो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, उनसे क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने कहा कि, पीएफआई की सारी की सारी गतिविधियां संदिग्ध थीं। लोगों को उकसाना, उनको बांटना, चंदा लेना, फंडिंग कराना, धमकाना, डराना और पैसे का उपयोग लोगों को मारने के लिए करना। केरल, कर्नाटक और उड़ीसा में हत्या के सबूत मिले हैं।

पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना आंतरिक सर्जिकल स्ट्राइक है।#MadhyaPradesh में #PFI से जुड़े 25 लोग गिरफ्तार किए गए हैं इनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। pic.twitter.com/7lqJzO7WQS

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 28, 2022

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने PFI पर प्रतिबंध लगने पर कहा कि, दरअसल ये PFI के खिलाफ आंतरिक सर्जिकल स्ट्राइक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का PFI पर प्रतिबंध लगने पर आभार भी व्यक्त किया है।

Tags: BJPdigvijay singhDr Narottam mishraNews1IndiaPFIPFI BANPFI bannedPFI OFFICIAL
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

किसने मोदी की पुरानी फोटो पोस्ट कर, CWC बैठक से पहले कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर खड़े किए सवाल

by SYED BUSHRA
December 27, 2025

Congress Internal Debate: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC)...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

Next Post

Bihar: छात्रा ने मांगी सैनिटरी पैड, तो उखड़ गई बिहार की ये IAS, दिया ऐसा जवाब सन्न रह गये वहां मौजूद लोग

मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए नहीं पड़ेगी पैसों की कमी, CM योगी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये ये दिशा निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist