शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

जसप्रीत बुमराह हुए T20 World Cup 2022 से बाहर,Team India को लगा बड़ा झटका

by Vikas Baghel
सितम्बर 29, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

जीत के साथ आगे बढ़ रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ मैचों से टीम की गेंदबाजी पहले से ही काफी सवाल उठ रहे थे और अब आगामी टी-20 विश्व कप(T20 World Cup) से पहले भारत की गेंदबाजी के मौजूदा सबसे मजबूत स्तंभ माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) पीठ की चोट के कारण T20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

बुमराह की ये चोट नई बिल्कुल नहीं है बल्कि इस साल एशिया कप (Asia Cup) में भी वे इसी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। एशिया कप के बाद बुमराह ठीक हुए और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज में वे टीम का हिस्सा भी रहे थे। इस सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 28 सितंबर से T20I सीरीज खेली जानी थी जिससे पहले ही प्रैक्टिस के दौरान बुमराह की चोट फिर से हरी हो गई और मेडिकल टीम की जानकारी के बाद बुमराह को सीरीज से ही बाहर कर दिया गया।

RELATED NEWS

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

अगस्त 5, 2026
Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

अगस्त 3, 2026

इस सीरीज में बुमराह के ना खेलने से तो टीम को थोड़ी मुश्किल हुई लेकिन अब भारतीय टीम को और भी ज्यादा बड़ा झटका लग गया है और बुमराह 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड से ही बाहर हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड के बाद भी बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे क्योंकि बताया जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में करीब 4-6 महीने का समय लग सकता है।

पहले ही टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा(Ravindra Jadeja) के चोट के कारण बाहर होने के चलते टीम इंडिया परेशानी में थी और अब जड्डू के बाद बुमराह के भी टी20 विश्व कप ना खेल पाने की खबर ने सभी के पेट में पानी कर दिया है।

दो स्टार खिलाड़ियों का विश्व कप जैसे टूर्नामेंट से बाहर होना तो टीम को लगातार खल ही रहा है लेकिन दीपक हुड्डा(Deepak Hooda) का चोटिल हो जाना भी कोई शुभ संकेत नहीं है, दीपक हुड्डा फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रही सीरीज से ही बाहर हैं और अगर वे भी T20 विश्व कप नहीं खेल पाते हैं तो टीम को और भी नुकसान होना तय माना जा रहा है।

शमी और श्रेयस को मिल सकता है मौका

BCCI ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में स्टार तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी(Mohammad Shami) को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया था, एक्सपर्टस् की मानें तो बुमराह के चोटिल होकर बाहर होने के बाद मोहम्मद शमी को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा दीपक हुड्डा अगर टी20 विश्व कप से बाहर होते हैं तो उनके स्थान पर रिजर्व खिलाड़ी श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) को भी मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।

Tags: Cricket Newscricket news hindiDeepak Hoodajasprit burahmohammad shamiravindra jadejashreyas iyert20 world cup 2022t20 worldcupTeam India
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर...

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली...

Next Post

Ekta Kapoor: फौजियों की वर्दी का मजाक बनाना पड़ा भारी, प्रोडक्शन हाउस बायकॉट करने की मांग

30 September 2022: नवरात्रि के पांचवे दिन किन राशियों पर बरसेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, पढ़े आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist