संभल। आपने ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गालीगलौज और हत्या जैसे मामलों को अक्सर सुना होगा। लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे है। उसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। ताजा मामला यूपी के संभल से सामने आया है जहां आपसी रंजिस के चलते एक दलित महिला पर बड़ी ही बेरहमी से एसिड अटैक किया गया है। जिसके बाद महिला का चेहरा बुरी से झुलस गया है। गर्दन भी एसिड के कारण झुलस गई है।
महिला को किया अपमानित
मिली जानकारी के मुताबकि जब महिला पर अटैक किया गए इस दौरान वह घास के जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने ग्राम प्रधान पक्ष के 6 लोगों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 6 लोगों ने हाथ पैर पकड़ कर महिला के चेहरे पर तेजाब डाला है।
इस दौरान आरोपियों ने चेहरे पर तेजाब डालकर जाति सूचक शब्दों से महिला को अपमानित किया। जब ये हादसा हुआ इस दौरान गांव की अन्य महिलाएं भी पीड़ित महिला के साथ घास काट रही। लेकिन महिला पर तेजाब फेंकता देखकर वह मौके से फरार हो गई।
महिला की हालत गंभीर
यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तेजाब डालने का आरोप में 6 लोगों पर खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर में रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपू भीष्म सिंह और राहुल व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह मामला थाना एचौड़ा कंबोह के मंडावली रसूलपुर का बताया जा रहा है।
पीड़िता का बेटे ने बताया कि करीब तीन महिने पहले गांव के प्रधान से साथ लड़ाई हुई थी। बीते दिन शाम चार बजे मेरी मां तीन अन्य महिलाओं को जंगल में चारा लेने गई थी। इस दौरान मेरी मां का मुंह बंद कर करके गांव के 6 युवक वहां से ले जाते है। बाकी महिलाओं को इसकी भनक नहीं लगती। फिर वह उनके पूरे शरीर पर एसिट डाल जाते है। वो तीनों महिलाएं हमें इस घटना की सूचना देती है।
ये भी पढ़े-Raebareli: मूर्ति विसर्जन में लगे सुरक्षा गार्ड को दबंगों ने नदी में धकेला, ऐसे शुरू हुआ बवाल