बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sultanpur: कोचिंग से वापस लौट रही नाबालिक के साथ किया रेप, पब्लिक ने जाम लगा कर बुलडोजर चलाने की मांग की

by Juhi Tomer
अक्टूबर 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर में कादीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुराचार किया। वारदात की जानकारी मिली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामिणों ने कस्बे के निकट धोपाप मोड़ पर जाम लगाया। आरोप है कि घटना के बाद ये दरिंदे पीड़ित बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौक़े से फरार हो गए थे। बाद में जब खोजबीन करते परिजन वहां पहुंचे तो बच्ची की हालत देख उनके होश उड़ गए। इसी मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही पीड़ित बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं।

तो वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को ही तीन नामजद आरोपी दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया था और आज उन्हें लेकर दीवानी न्यायालय पहुंची हुई थी। वहीं दीवानी में जब इस बात की भनक लगी कि इन दरिंदों ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है तो लोग इनपर टूट पड़े और जमकर इनकी पिटाई की। वहीं पिटाई की भनक लगते ही दीवानी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन में उन लोगों ने इनको किसी तरह उनकी चंगुल से बचाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

RELATED NEWS

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026
Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

सितम्बर 11, 2026

साथ ही साथ सांसद सुलतानपुर व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक व पीड़िता की मां से बात की. सांसद मेनका संजय गांधी ने 4 सितंबर को कादीपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में शाम 5:30 बजे कोचिंग से लौटते समय 13 वर्षीय बच्ची के साथ कुछ दरिंदों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पीड़िता की मां से बात की। श्रीमती गांधी ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता के दौरान सामूहिक दुष्कर्म मामले के दरिंदों पर कड़ी और सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। श्रीमती गांधी ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द इंसाफ दिए जाने की बात भी की। सांसद श्रीमती गांधी ने पीड़िता की मां से बात करते हुए उनको हर संभव मदद और दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।पीड़िता के परिजनों ने कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए।भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वह पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से वार्ता कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिए जाने व दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहेंगे।

Tags: anger over gang-rape in SultanpurCrime Newsgangraperapesultanpur crimeSultanpur Newsup crimeUP NewsUP Police
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Budaun Crime: बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बन्नी ढकपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद बेहद गंभीर...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Next Post

Bollywood अभिनेता Arun Bali का निधन, इस बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

Jharkhand: दुमका में फिर दोहराया पेट्रोल कांड, युवती ने शादी से किया इंकार तो पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In