शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Share Market: कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण गिरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 1.3 प्रतिशत तक गिरे

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 10, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार अभी भी कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में 1.3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान शेयर बाजार में कुल 1,925 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से सिर्फ 429 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,496 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से गिरकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। प्रमुख शेयरों की बात करें, तो सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ दो शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 28 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में गिरकर कारोबार कर रहे थे। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में और 47 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

RELATED NEWS

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

जुलाई 25, 2026
Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

जुलाई 20, 2026

लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), कोल इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा कंस्ट्रक्शन प्रोडक्शन्स बिकवाली के दबाव में गिरकर कारोबार कर रहे थे।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत से ही दबाव की स्थिति बनी नजर आई। सेंसेक्स 767.22 अंक की कमजोरी के साथ 57,424.07 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक गिरकर 57,365.68 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स उछलकर 57,625.06 अंक तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। लेकिन 10 बजे के करीब बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण इस सूचकांक में एक बार फिर तेज गिरावट का रुझान बनता नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 762.44 अंक की कमजोरी के साथ 57,428.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज कमजोरी के साथ खुला। निफ्टी ने 220.30 अंक की गिरावट के साथ 17,094.35 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में निफ्टी में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछलकर 17,149.65 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये लुढ़ककर 17,064.70 अंक तक गिर गया। बाजार में लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 232.70 अंक की कमजोरी के साथ 17,081.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी गिरावट का रुख दिखाते हुए कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 803.30 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,387.99 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 241.05 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,091.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 30.81 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,191.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 17.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,314.65 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: News1IndiaSensexShare Market
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड लेवल तक नीचे फिसली भारतीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 82.70 के करीब पहुंचा रुपया

11 October 2022: इन राशि वालों के लिए कष्टों से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अपना भविष्यफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist