मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mulayam Yadav Funeral LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए ‘नेताजी’, बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

by Anu Kadyan
अक्टूबर 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी संस्थापक और मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल 8 बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया है। आज नेता जी का अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम इटावा जिला में स्थित उनके पैतृक गांव सैफई लाया गया। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए आज 11 बजे उनका पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड में रखा गया और सैफई महोत्सव के मैदान में दी आखिरी विदाई। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे News1India के साथ…

4:10 AM, 11 OCT 2022

RELATED NEWS

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

अगस्त 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

अगस्त 30, 2026

समाजवादी पार्टी संस्थापक और मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए है। बड़े बेटे यानी अखिलेश यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान यादव परिवार सहित बड़े- बड़े दिग्गज और लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

3:00 AM, 11 OCT 2022

चंदन की लकड़ी से किया जाएगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई के लिए ले जाया जा रहा है। एक लाख से ज्यादा लोग सैफई मौजूद है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ी में नेताजी का अंतिम विदाई दी जाएगी।इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं। अखिलेश यादव सहित धर्मेंद्र प्रधान, रामगोपाल यादव और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें कंधा दिया।

12:18 PM, 10 OCT 2022

अफगानिस्तान में भारत के राजदूत ने नेताजी के निधन पर जताया दु:ख

यादव परिवार की इस दु:ख की खड़ी में अफगानिस्तान में भारत के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने भी ट्वीट किया है और मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।वह अफगानिस्तान के बहुत अच्छे दोस्त थे और उनका जाना न केवल भारत के लिए बल्कि इस क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।#MulayamSingh https://t.co/r2xPhjtx2j

— Farid Mamundzay – فرید ماموندزی (@FMamundzay) October 11, 2022

आगे उन्होंने कहा कि वह अफगानिस्तान के बहुत अच्छे दोस्त थे। उनका जाने से न केवल भारत के लिए बल्कि इस क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अंत में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की”

11:34 AM, 10 OCT 2022

आसूंओं का सैलाब

सभी राजनीतिक दलों से तमाम दिग्गज सैफई पहुंच रहे है। बसपा सांसद अफजाल अंसारी और सपा पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह यादव श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तीन बजे सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के अंतिम विदाई में उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।

11:10 AM, 10 OCT 2022

मेला ग्राउंड में मंच पर रखा गया पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचा। नेता जी के पार्थिव शरीर को मेेला ग्रांउड में मच पर रखा गया है। लाखों लोगों की भीड़ उन्हें अंतिम विदाई दे रही है।

10:58 AM, 10 OCT 2022

नेताजी के पार्थिव शरीर को सपा के झंडे में लपेटा गया है। मुलायम सिंह के साथ ही सियासत के एक युग का अंत हो गया है।

10:27 AM, 11 OCT 2022

मेला ग्राउंड जा रहा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर

#Saifai: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सैफई प्रधान रामपाल बाल्मीकि का रो-रो कर बुरा हाल @MediaCellSP @samajwadiparty #MulayamSinghYadavdeath @yadavakhilesh pic.twitter.com/lruGf1SK4O

— News1India (@News1IndiaTweet) October 11, 2022

अतिंम दर्शनों के लिए मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर को सैफई के मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है। जहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव मौजूद है। उनके अंतिम देने के लिए जनसैलब उमड़ पड़ा है

9:51 AM, 11 OCT 2022

गहलोत-बघेल भी होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

कई सियासी दलों के दिग्गज मुलायम सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए सैफई पहुंच रहे है। उनके अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

10 बजे अंतिम दर्शनों के लिए रखेंगे पार्थिव शरीर

https://t.co/8YEvrW82Dd

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 11, 2022

8:50 AM, 11 OCT 2022

भारत जोड़ो यात्रा छोड़ राहुल गांधी की सैफई की और दौड़

इस मौके पर सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेन्द्र बघेल,बिहार के सीएम नीतीश कुमार औरग तमाम दिग्गज शामिल हो सकते है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके अंतिम दर्शनों को लिए मौजूद रहेंगे।

ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग रात से ही सैफई पहुंच रहे हैं। आलम ये है कि है सैफई की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगा हुआ है। वहीं सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांच बटालियन पीएसी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती किया गया है। घर तक जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

https://t.co/LTwq8WVnSV

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 11, 2022

नेताजी के अंतिम संस्कार के मद्देनजर और अपने नेता के सम्मान में इटावा जिले के व्यापारिक संगठनों ने आज यानी कि 11 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी बीच इटावा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापारिक संगठनों मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय स्वेच्छा से लिया है।

8:00 AM, 11 OCT 2022

CM योगी ने PM की और से अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं सीएम योगी जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश सरकार की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ये भी पढ़े-‘उनका आशीर्वाद और सलाह के दो शब्द मुझे आज भी याद है’, PM मोदी ने मां नर्मदा के तट से दी ‘नेताजी’ को विनम्र श्रद्धांजलि

Tags: Etawahlast sightingsMulayam Singh YadavNews1IndiasaifaiUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Vindhya Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Nepal Flood: नेपाल में चीन सीमा के पास फ्लैश फ्लड की घटना के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी...

Next Post

Meerut: BJP नेता को मिली 'सर तन से जुदा' करने की धमकी, पत्र चस्पा कर हत्यारे को 4 लाख देने की घोषणा, मचा हड़कंप

Amethi: BJP नेता को मिली 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी, बदमाशों ने कार के शीशे पर लगाया धमकी भरा पत्र, लिखी ये बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist