शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड लेवल तक नीचे फिसली भारतीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 82.70 के करीब पहुंचा रुपया

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 10, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। रुपये में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले कमजोरी का दिन प्रति दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही आज एक बार फिर भारतीय मुद्रा ने गिरने का नया रिकॉर्ड बनाया। रुपये ने आज रिकॉर्ड कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की और अभी भी सबसे निचले स्तर के करीब ही कारोबार कर रहा है।

इंटर बैंक फॉरेन सिक्योरिटी एक्सचेंज में भारतीय मुद्रा ने आज 82.67 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में मुद्रा बाजार में डॉलर का प्रवाह बढ़ता नजर आया, जिसकी वजह से एक बार भारतीय मुद्रा मजबूत होकर 82.32 रुपया प्रति डॉलर के स्तर तक भी पहुंची। उसके बाद डॉलर की मांग में तेजी आने के आशंका से रुपया एक बार फिर फिसल कर निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती 2 घंटे के कारोबार के बाद भारतीय मुद्रा 82.69 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से सख्त मौद्रिक नीतियों का अनुपालन करने की आशंका बनी हुई है, जिसकी वजह से दुनिया भर के बाजारों में दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही 10 साल की अवधि वाले बॉन्ड यील्ड पिछले 8 सत्रों में 7 बार बढ़े हैं और फिलहाल ये 7.483 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहे हैं। बॉन्ड यील्ड के स्तर में बढ़ोतरी होने की वजह से भी रुपया समेत दुनिया भर की तमाम मुद्राएं डॉलर के मुकाबले दबाव में काम कर रही हैं।

मयंक मोहन का मानना है कि अमेरिका में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना जारी रख सकता है। खुद फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने भी पिछले सप्ताह इस बात के संकेत दिए थे कि महंगाई दर पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक के सामने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के अलावा अभी कोई और विकल्प नहीं है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का एक असर डॉलर इंडेक्स की मजबूती के रूप में भी सामने आएगा, जिसकी वजह से रुपये पर दबाव और बढ़ जाएगा। इसके अलावा ओपेक कंट्रीज द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने का ऐलान करने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जैसी मजबूती आई है, उसकी वजह से भी भारत जैसे कच्चे तेल के आयातक देशों पर दबाव बना है। कच्चे तेल के महंगे होने का मतलब भारत से डॉलर की अधिक निकासी होना भी है। ऐसा होने से रुपया डॉलर की तुलना में और भी अधिक गिर सकता है। जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात में जल्द ही सुधार नहीं हुआ, तो भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले गिरकर 83.75 रुपये के स्तर तक भी जा सकती है।

Tags: dollarDollar vs RupeeNews1IndiarupeeRupee fall against dollarRupee vs Dollar
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Gold Price: सोने कीमत में आया फिर आया उछाल, जाने क्या है तेज़ी से कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

Gold Price: सोने कीमत में आया फिर आया उछाल, जाने क्या है तेज़ी से कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

 Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

11 October 2022: इन राशि वालों के लिए कष्टों से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अपना भविष्यफल

Mulayam Yadav Funeral LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In