बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दीपावली व छठ आते ही गांव-गांव घूमने लगे कुम्हारों के बन रहे दीप कलश और चौमुख, लोकल फॉर वोकल का दिख रहा है असर

by Web Desk
अक्टूबर 12, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष

बेगूसराय। शक्ति की भक्ति का पर्व दुर्गा पूजा समाप्त होते ही दीपों के पर्व दीपावली और सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है। 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दीपावली की तैयारी तेज हो गई है, बाजार सजने लगे हैं, व्यवसायियों ने धनतेरस के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली के दिन घरों को सजाने के लिए बाजार में रंग बिरंगी लाइट भी आ गई है।इन सब के बीच कुंभकारों के घर भी रौनक छाने लगी है। बेगूसराय में पांच हजार से अधिक कुंभकार परिवार दिन-रात एक कर लक्ष्मी-गणेश पूजन और घर सजाने के लिए दीप बना रहे हैं,

पूजा के लिए कलश और चौमुख बनाने का काम भी तेजी से हो रहा है। कुंभकार परिवार के परिवार के पुरुष सदस्य सुबह से लेकर शाम तक चाक पर दीप और कलश बना रहे हैं तो महिलाओं की जिम्मेवारी उसे सुखाने, भट्ठी में पकाने तथा कुछ जगहों पर आकर्षक तरीके से रंगने की है।
इसमें बच्चे भी पीछे नहीं है तथा वह भी अपने माता-पिता का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। हालांकि चाइनीज दीपों के बढ़ते चलन ने इन परिवारों पर वज्रपात कर दिया है। लोग चमक धमक के इस युग में दीपावली को भी चाइनीज रंग में रंग चुके हैं। चाइनीज दीप और लाइट लोगों को आकर्षित कर रहे तथा बड़ी संख्या में लोगों का झुकाव इस ओर है। लाख प्रशासनिक और सरकारी कवायद के बाद भी चाइनीज आइटम धड़ल्ले में से बाजार में आ गए हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

जिससे स्वदेशी उत्पाद एवं लोकल उत्पाद की बिक्री पर लगातार प्रश्न चिन्ह लगता जा रहा है। बावजूद इसके आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में एवं देश प्रेम से ओतप्रोत लोग मिट्टी के बने स्थानीय दीए की ओर आकर्षित होते हैं। जिस कारण दीपावली के एक माह पहले से कुंभकार परिवारों में दिपावली के लिए दीप बनाने का काम शुरू हो जाता है। दीप बनाकर और तैयार होने के बाद यह लोग गांव-गांव जाकर लोगों को घर तक उपलब्ध करवाते हैं, वह भी सस्ते दाम पर।
हालांकि चाइनीज दीप रंग-बिरंगा और भारतीय कंपनियों में बने उत्पाद से सस्ता है। बावजूद इसके स्थानीय कुंभकारों द्वारा मिट्टी से द्वारा बनाए गए दीप मात्र एक रुपया में उपलब्ध हो रहा है। फिलहाल हर कुंभकार परिवार में चाक तेजी से घूम रहा है और चाक पर दीप, चौमुख एवं कलश बनाए जा रहे हैं। तो इसके साथ बिहार ही नहीं आसपास के पड़ोसी राज्यों में भी मूर्तिकला के लिए चर्चित मंसूरचक में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बनाने का काम भी शुरू हो गया है। हालांकि, मंगलवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मिट्टी के इन कलाकारों के काम में कुछ बाधा पहुंचाई है। लेकिन हौसला में कमी नहीं है तथा बारिश से बचते हुए दीप, कलश और चौमुख बनाने के काम तेजी से हो रहे हैं।

Tags: begusaraiChhath PujadiwaliNews1Indiapotters

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

बाराबंकी में खतरे के निशान से 115 सेमी. ऊपर बह रही है सरयू नदी, गांव में घुसा पानी, ग्रामीणों ने शुरू की मरम्मत

Bigg Boss-16: बिग बॉस के घर में ये 5 खिलाड़ी लोगों को कर रहे हैं एंटरटेन, शो के पहले ही हफ्ते में जीत चुके हैं लोगों का दिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India