गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttarakhand: बीजेपी के महेंद्र भट्ट के नाम है शत-प्रतिशत चुनावी जीत दर्ज कराने का रिकार्ड

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 12, 2022
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, देहरादून, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Dehradun: राजनीति में हार-जीत मायने तो रखती है लेकिन अपनी या पार्टी की जीत के लिए जो परिश्रम किया जाता है तो उसका जो फल सकारात्मक मिलता है। वह भी उतना ही महत्व रखता है। उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा ने जिस तरह से हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण जीत हासिल की और जिला पंचायत के साथ-साथ ब्लाक प्रमुख पदों पर भी अपना परचम लहराया है। वह इसी बात का प्रमाण है।

उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा ने हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जो महत्वपूर्ण जीत हासिल की और जिला पंचायत के साथ-साथ ब्लाक प्रमुख पदों पर भी अपना ध्वज लहराया है। इसका श्रेय वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के साथ-साथ महामंत्री संगठन अजेय कुमार को भी जाता है। जिन्होंने कुशल रणनीति बनाकर संगठन को यह अहम जीत दिलाई है। सच कहें तो महेन्द्र भट्ट ने चुनावी सारथी बनकर जीत दिलाने का जो अश्वमेध यज्ञ प्रारंभ किया है, वह पूर्णता को प्राप्त होने वाला है। हरिद्वार चुनाव परिणाम इस बात के प्रमाण माना जा रहा है कि भाजपा के लिए 2024 पूरी तरह सकारात्मक रहेगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बुधवार को बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी निरंतर के क्रम में कार्य करते रहते हैं। हमारे लिए चुनाव हो या न हो हम निरंतर अपने कार्य करते रहते हैं। देखा जाए तो महेन्द्र भट्ट के नाम जीत का जो श्रेय विभिन्न विधानसभा और लोकसभा चुनाव में रहा है वह निरंतर उत्तराखंड में भी जारी है। पिछले विधानसभा चुनाव भले ही हार गए हों लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को यह जीत दिलाकर एक विशिष्ट कार्य किया है। महेन्द्र भट्ट को 8 राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रभारी बनकर भेजा गया था जहां उन्होंने शत-प्रतिशत विजय दिलाई है जो इस बात का प्रतीक है कि उनका योगदान उनकी रणनीतिक कुशलता और परिश्रम है ही उनका भाग्य भी इस मामले में काफी मजबूत है जो भाजपा के लिए चुनावी जीत का विश्वास बन गया है।

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में एकतरफा जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के अतिरिक्त कोई तीसरा नाम जीत का चेहरा बनकर उभरा है तो वह है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का, जिनके नाम चुनाव जितवाने का अनूठा अजेय रिकॉर्ड है। 1971 में चमोली जनपद के ब्राह्मण थाला पोखरी गांव में जन्मे भट्ट स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण करने तक आरएसएस के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को लेकर एबीवीपी में विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके थे। पार्टी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूर्व उपाध्यक्ष, सचिव, युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत छोटे बड़े तमाम दायित्वों को अंजाम देने वाले महेंद्र भट्ट दो बार विधायक बनकर चुनावी राजनीति का दमखम भी दिखा चुके हैं ।

पार्टी ने अब तक प्रभारी बनाकर जिस भी चुनाव का उन्हें सारथी बनाया, उसमें उन्होंने अपने उम्मीदवार को कभी हारने नही दिया । फिर चाहे वह छत्तीसगढ़ की जहांगीर पुरी चाप विधानसभा सीट हो, चाहे महारष्ट्र की लातूर सीट हो चाहे झारखंड की शक्ति सीट हो, बिहार की बेनीपुर व दरभंगा सीट, यूपी की बलिया सीट, हिमाचल की सोलन व गाज़ियाबाद की लोकसभा सीट व अन्य सभी सीटों पर उनके नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है । महेन्द्र भट्ट को अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी तीन तीन विधानसभा उपचुनावों की कमान भी सौंपी गई, जिसमे विकासनगर सीट पर वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार के चुनाव की बात हो, चाहे थराली उपचुनाव में श्रीमती मुन्नी देवी या कर्णप्रयाग सीट पर सुरेंद्र सिंह नेगी को जीत दिलाने की बात हो, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट द्वारा जीत दिलाने का रिकॉर्ड 100 फीसदी ही रहा है ।

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बना रहा है। इस चुनाव में पहले सदस्यों की जीत और फिर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों पर विपक्ष का सफाया होना अपने आप में महत्वपूर्ण है। कोई इसे उनकी रणनीति व सांगठनिक कुशलता की जीत बता रहा है, कोई उनकी धरातल पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने व बड़े छोटे सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की जीवनपर्यंत कार्यशैली का परिणाम मानता है, लेकिन अधिकांश कार्यकर्ता व राजनैतिक जानकार तमाम तर्कों से परे महेंद्र भट्ट को चुनावी वैतरणी पार कराने में बेहद भाग्यशाली मानते हैं।

Tags: BJPmahendra bhatNews1IndiaUttarakhandUttarakhand BJPUttarakhand News
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Next Post

Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को निर्देशक Sajid Khan के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, मिली दुष्कर्म की धमकी

Raebareli: न्याय के लिए चक्कर काट रहे बुजुर्ग की थाने में मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In