गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

IRCTC scam: कोर्ट ने तेजस्वी यादव को राहत के साथ दी नसीहत, कहा- ‘सोच समझकर बोला करें, क्योंकि…

by Anu Kadyan
अक्टूबर 18, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाले मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली अदालत ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने डिप्टी सीएम को एक नसीहत भी दी है कि वो सोच समझ कर बोलें करें। वें संवैधानिक पद पर हैं इसलिए सही शब्दों का चयन करें। वहीं आपको बता दें कि डिप्टी सीएम के  लिए एक राहत की बात भी सामने आई है कि अदालत ने जमानत रद्द करने के आदेश नहीं दिए है।

कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

आईआरसीटीसी घोटाले मामले को लेकर तेजस्वी यादव मंगलवार यानी आज दिल्ली की राउज एवेन्यू सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सीबीआई की याचिका का विरोध किया। साथ ही उसे नामंजूर करने की मांग की थी। कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाते हुए कहा कि जमानत रद्द करने का कोई आधार नहीं है। इसलिए सीबीआई की याचिका को खारिज किया जा रहा है। अदालत इस पर विस्तार से फैसला सुनाएगी।

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

जून 30, 2026

मैं विपक्ष में हूं मेरा काम…

इसी बीच तेजस्वी ने कहा कि मैं विपक्ष में हूं और मेरा काम है सरकार के गलत कामों पर सवाल उठाना। ये मेरी ड्यूटी भी है। केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। सभी विपक्षी दलों का यही मानना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि सीबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा धमकाने के आरोप लगाए हैं। परंतु वो प्रेस कॉन्फ्रेंस आईआरसीटीसी घोटाले को लेकर नहीं थी।

वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी ने याचिका दायर करते हुए उनकी जमानत को रद्द करने की मांग की। इसी बीच उनके वकील ने कहा कि तेजस्वी ने सीबीआई को किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी है। इसलिए जमानत रद्द करने वाली याचिका को खारिज किया जाए। सीबीआई ने ये मांग इसलिए की थी कि तेजस्वी यादव पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है

दिल्ली अदालत ने आईआरसीटीसी घोटाला में तेजस्वी यादव को कोर्ट में पेश होने को कहा था। जिसके बाद तेजस्वी सोमवार को ही पटना से दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान कर रही है। लेकिन उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

आपको बता दें कि ये मामला तब का जब तेजस्वी के पिता लालू यादव 2004 से 2009 में रेल मंत्री थे। मिली जानकारी के अनुसार उस वक्त रांची और पुरी में आईआरसीटीसी के होटलों को कंपनियों को लीज पर दिया गया था। इस एवज में लालू परिवार को 3 एकड़ की जमीन पटना में मिली थी। आरोप लगा है कि बाद में ये जमीन राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव के मालिकाना हक वाली कंपनी को सस्ते दाम पर बेच दी गई।

Tags: bihardelhi courtIRCTC scamNews1IndiaTejashwi Yadav
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Next Post

RCTC Tour Package: कम पैसों में करें दक्षिण भारत की सैर, 14 नवम्बर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Flipkart Big Diwali Sale: iphone 13 बेस मॉडल घटकर हुआ कम, कीमत सुनकर गिफ्ट के लिए खरीद रहे हैं ग्राहक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist