बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

10 क्विंटल फूलों से सज रहे बाबा केदार धाम, PM मोदी विश्व कल्याण के लिए करेंगे महा अभिषेक

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 20, 2022
in उत्तराखंड, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। केदारनाथ मंदिर को दस कुंतल गेंदे सहित अन्य फूलों से सजाया जा रहा है, जबकि मंदिर परिसर से दो सौ मीटर आगे तक बैरिकेटिंग की जा रही है। चार दिनों से डीएम मयूर दीक्षित भी केदारनाथ धाम में तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा गार्ड भी धाम पहुंच गये हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम आगमन को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के आला अधिकारी केदारनाथ धाम पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही पीएमओ के सुरक्षा अधिकारियों का भी धाम में पहुंचना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन और पूजन करेंगें तथा 9 बजे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास करने के बाद 9 बजकर 10 मिनट पर शंकाराचार्य समाधि के दर्शन करेंगे। इसके बाद 9 बजकर 25 मिनट पर मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करने के साथ ही मजदूरों से बातचीत करेंगे और फिर पीएम मोदी 9 बजकर 45 मिनट पर सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और यहां भी मजदूरों से मुलाकात करेंगे।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

इसके पश्चात प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर मंदिर को दस कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है। चार दिनों से डीएम केदारनाथ धाम में डेरा डालकर व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला केदारनाथ में व्यवस्थाएं जुटाने में लगा है। मंदिर के आगे दो सौ मीटर तक बैरिकेटिंग की जा रही है, जबकि पीएम की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा गार्ड भी धाम पहुंच गए हैं। यह पीएम मोदी का छठवां दौरा है और वे केदारनाथ धाम में नयी सौगात देने वाले हैं। सोनप्रयाग-केदारनाथ रोप-वे की सौगात लेकर पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने बताया कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी का भव्य तरीके से केदारपुरी में स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केदारनाथ गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही विश्व शांति के लिए महाभिषेक करेंगे।

पीएम केदारनाथ पहुंचकर रोप-वे योजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के निर्माण के बाद जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी, वहीं रोजगार भी बढ़ेगा। साथ ही तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इस परियोजना को राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड से मंजूरी मिल गई है, जबकि परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही परियोजना में कुल 26 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 13 किमी रोप-वे निर्माण की डीपीआर और सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। बताया कि रोप-वे में तीन से चार स्टेशन बनाये जायेंगे। इसके निर्माण के बाद यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। 30 मिनट में तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेंगे। गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी नापने में जहां तीर्थयात्रियों को काफी समय लगता है, वहीं रोप-वे निर्माण के बाद यात्रियों के समय की भी बचत होगी। बताया कि यात्रा बढ़ने पर इस परियोजना को और अधिक विकसित किया जायेगा।

Tags: kedarnathkedarnathdhamNews1IndiaPM ModiPM Modi in KedarnathPM Narendra ModiUttarakhandUttarakhand News
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

Next Post

राजनीति में आने को लेकर Prateek Yadav ने किया ये बड़ा दावा, बढ़ गई है यादव परिवार में हलचल

Ramayan: दिवाली पर 35 साल बाद फिर से राम और सीता की जोड़ी दिखेगी TV पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In