शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gujarat Election 2022: BJP के उम्मीदवारों का पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू, 27 से 29 तक उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे निरीक्षक

by Web Desk
अक्टूबर 27, 2022
in चुनाव, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी है। पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से भेजे गए निरीक्षकों के सामने कोई भी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। दरअसल, प्रदेश नेतृत्व ने पूरे राज्य को चार भाग में बांट कर पार्टी निरीक्षकों का दल एक-एक रवाना किया है, जो 27 से 29 अक्टूबर तक प्रदेशभर में उम्मीदवारी का दावा करने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनसे जानना चाहेंगे कि वे किस तरह से अन्य उम्मीदवारों से बेहतर हैं। पार्टी निरीक्षकों का दल दावेदारों से मिलने और स्थानीय संगठन का मंतव्य जानने के लिए अपने-अपने क्षेत्र पहुंच चुके हैं। निरीक्षकों की रिपोर्ट पर ही तय होगा कि वर्तमान विधायक रिपीट होंगे या पार्टी किसी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी।


प्रदेश भाजपा ने राज्य को चार क्षेत्र अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और जामनगर में बांटा है। इसके आधार पर सभी विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक तय किए गए हैं। निरीक्षक पदाधिकारियों, दावेदारों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालात का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड को देंगे और बाद में इस पर केन्द्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में सूरत की 12 विधानसभा सीटों पर गुरुवार से उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह 10 बजे उधना स्थित शहर कार्यालय में निरीक्षक झवेरी ठक्कर, सतीष पटेल, ज्योति पंडया, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेष पटेल, राजकोट के सांसद रामभाई मोकरिया और बिजलबेन पटेल मौजूद रहीं। शहर कार्यालय कमलम में अलग-अलग दो हॉल में एक साथ दो विधानसभा सीटों के लिए दावेदारों की सुनने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह 10 बजे से उधना और वराछा के लिए दावेदार पहुंचे। वहीं दिन के दो बजे से मजूरा और करंज और शाम 5.30 बजे से चौर्यासी और कतारगाम सीट के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे सुबह के कार्यकर्ताओं की चहलकदमी शुरू हो गई।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026


महेसाणा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा के निरीक्षक चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारी के दावेदारों का पक्ष जानेंगे। महेसाणा, उंझा, कडी, खेरालु, विसनगर, विजापुर और बहुचराजी समेत सभी विधानसभा सीटों के लिए लोगों का मन टटोला जाएगा। प्रदेश की ओर से तीन निरीक्षक मेहसाणा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गिर सोमनाथ जिले में भाजपा की ओर से विधानसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए पैनल बनाने की प्रक्रिया 27 और 28 अक्टूबर को पूरी की जाएगी। वेरावल में दो दिनों के अंदर चार विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के लिए पैनल बनाया जाएगा। गुरुवार को उना, तलाला सीट जबकि 28 को सुबह कोडिनार, दोपहर बाद सोमनाथ विधानसभा सीट के लिए निरक्षक दावेदारों का पक्ष जानेंगे। निरीक्षक के तौर पर विनोद मोरडिया, हसमुख हींडोया, वर्षा दोषी मौजूद रहेंगी।


नवसारी जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को गणदेवी और जलालपोर सीट के लिए दावेदारों का पक्ष जाना जाएगा। मंत्री अर्जुन सिंह चौहाण निरीक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। गणदेवी विधानसभा सीट से अभी कैबिनेट मंत्री नरेश पटेल विधायक हैं। वहीं जलालपोर सीट पर लगातार पांच टर्म से जीत रहे आर सी पटेल विधायक हैं। शुक्रवार को नवसारी और कांग्रेस की गढ वाली वांसदा सीट पर निरीक्षक दावेदारों की राय जानेंगे। वांसदा पर कांग्रेस के आदिवासी नेता अनंत पटेल विधायक हैं। कच्छ में सेंस लेने की प्रक्रिया गुरुवार को भुज के निजी होटल में शुरू की गई। कच्छ की अबडासा सीट, मांडवी-मुंद्रा सीट, भुज, अंजार, गांधीधाम और रापर कुल 6 सीटों पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया की जाएगी।


बनासकांठा की नौ सीटों के लिए दो दिनों तक निरीक्षक पार्टी नेताओं की सुनेंगे। गुरुवार को दांता, थराद, वाव, धानेरा और पालनपुर सीट के लिए दावेदारी की जाएगी। वहीं शुक्रवार को वडगाम, डीसा, दियोदर, कांकरेज के लिए लोगों को सुना जाएगा। प्रदेश की उप प्रमुख जयंती कावडिया, सांसद जसवंत भाभोर, पूर्व सांसद जयरी बेन पटेल लोगों से मिलेंगी। इसके अलावा पाटण की चार सीटों के लिए निरीक्षक के तौर पर गोरधन झड़फिया, हर्षद वसावा, जयाबेन ठक्कर तीन निरीक्षकों की टीम स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मन टटोर लेंगी। पाटण, चाणस्मा, सिद्धपुर, राधनपुर विधानसभा सीट के लिए पाटण स्थित भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों का पक्ष सुना जाएगा।

Tags: BJPElection 2022gujarat election 2022News1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Next Post

Chhath Puja 2022: ‘श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ेगा दिल्ली सरकार की तनातनी का खमियाजा, छठ पूजा को लेकर कोई तैयारी नहीं'-ITO

Chhath Puja 2022: छठी मईया के गीतों की गूंज से वाराणसी का गंगा घाट हुआ भक्तिमय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In