गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

1952 में पहले लोकसभा से लेकर अब तक चुनाव में मतदान करने वाली एकमात्र 106 साल की मतदाता

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 28, 2022
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, वायरल खबर
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी। आमतौर पर माना जाता है कि बुढ़ापा खुद और दूसरों के लिए भी बोझ है, लेकिन यदि मनुष्य नियमित दिनचर्या संयमित जीवन व्यतीत करे, तो बुढ़ापा का भी आनंद लिया जा सकता है। यह कहना है तोरपा प्रखंड की रहने वाली 106 वर्षीय वृद्धा वीगन देवी का। मूल रूप से खूंटी जिले के जोगी सोसो जोगी सोसो गांव की रहने वाली वीगन देवी अपनी नियमित दिनचर्या और संयमित खानपान के कारण आज भी अपना सभी काम खुद करने में सक्षम है। 106 के बाद भी उनकी आंखों पर कभी चश्मा नहीं चढ़ा।

इस उम्र में भी वह सुई में धागा डाल लेती हैं। अपनी दैनिक क्रिया के लिए वह कभी दूसरों का सहारा नहीं लेती। वीगन देवी कहती हैं कि वह कितने साल पहले बीमार पड़ी थी, उन्हें याद ही नहीं है। वह बताती हैं कि हर दिन सुबह छह बजे वह स्नान करती है और एक दिन भी बिना स्नान के नहीं रहती। वीगन देवी के पति गोंदा सिंह वन विभाग के कर्मचारी थे। वीगन देवी के तीन पुत्रों में दो पुत्रों फीरन सिंह और भोला सिंह की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक बेटा शिव नारायण सिंह वन विभाग का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उनकी दोनों बेटियां भी काफी स्वस्थ हैं। वीगन की सबसे छोटी बेटी 68 वर्षीय मीना देवी बताती है कि उनका सबसे बड़ा भाई उनसे 20 वर्ष बड़े थे। अभी जिंदा होते तो वे 88 वर्ष के होते, लेकिन मां के रहते दो-दो बेटे गुजर गये। उनकी बड़ी बहन मीला की उम्र लगभग 80 साल है। वह अपनी पांच पीढ़ियों को देख चुकी है।

RELATED NEWS

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

अगस्त 12, 2026
JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

अगस्त 6, 2026

सौ वर्ष के बाद फिर से काले होने लगे सिर के बाल

वीगन देवी की बेटी मीना देवी बताती हैं कि उनकी मां के सिर के बाल सौ वर्ष के बाद फिर से काले होने लगे। मीना बताती है कि 68 वर्ष में उसके सिर के बाल पूरी तरह सफेद हो चुके हैं, लेकिन 106 वर्ष की उनकी मां के बाल अब भी काले हैं। वह कहती है कि पांच-छह साल पहले उनकी मां के बाल पूरी तरह सफेद हो गये थे, लेकिन सौ वर्ष की उम्र के बाद सिर के बाल और आखों की भौंहें काले होने लगे।

1952 में पहले लोकसभा से लेकर अब तक चुनाव में मतदान करने वाली एकमात्र जीवित मतदाता

वीगन देवी खूंटी जिले की शायद एकमात्र जीवित मतदाता हैं, जिन्होंने 1952 के पहले लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा और हर पंचायत चुनाव में वोट डाला है। उन्होंने कहा कि जब सविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है, तो इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। वह अब भी बिना किसी सहारे के मतदान केंद्र तक पैदल जाकर वोट डालती है। पिछले पंचायत चुनाव में भी उन्होंने मतदान किया था।

मंडप में फेरे के बाद लावा चुनकर खा रही थी

वीगन देवी बताती है कि उनकी शादी लगभग चार-पांच वर्ष की अवस्था में कर दी गयी थी। उस समय पता ही नहीं था कि शादी और ससुराल क्या होती है। उन्होंने बताया कि मंडप में फेरे के बाद वह वहां पड़े धान के लावा को चुन-चुनकर खा रही थी, जिसे देखकर लोग हंसने लगे थे।

Tags: jharkand news updatesJharkhandJharkhand NewsKhuntiNews1India
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Train Operations Hit: सबौना गांव के समीप मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित...

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वे JPSC...

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Gujarat Assembly Elections: शंकर सिंह वाघेला के बेटे की Congress में वापसी, गुजरात के लिए 'मिशन 2022' की तैयारी में पार्टी

Rajasthan: स्टांप पेपर पर लड़कियों की नीलामी, दलाल कराते है बेटियों का सौदा, NHRC ने गहलोत सरकार से मांगा जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist