रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Chhath Puja 2022: यूपी में छठ पूजा को लेकर CM Yogi ने की अहम बैठक, कहा- इस साल ‘स्वच्छ और सुरक्षित छठ’

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को की जाती है. इस बार 30 और 31 अक्टूबर को लोकआस्था का महापर्व ‘छठ’ मनाया जाना है. इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने छठ महापर्व के अवसर पर आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्था के संबंध में शनिवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा हैं कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि व्रत रखने वाले प्रत्येक भक्त को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि उत्सव का आयोजन सुचारू रूप से हो सके.

इस बैठक में सुविधाओं के बारे में सीएम योगी ने बताया कि, इस वर्ष ‘स्वच्छ और सुरक्षित छठ’ का संदेश लेकर लोगों की जरूरत के अनुसार सभी प्रबंध किए जाएं. छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सपरिवार सहभागिता होती है. ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित जनसुविधा के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं. इसके साथ ही, स्थानीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्था होनी चाहिए.

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1586237634770501632?s=20&t=22v0YYJj-63wAIB3fXcysw

आपात स्थिति के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था

इसके अलावा उन्होंने त्योहार के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और नदी की गहराई के अनुसार सुरक्षित क्षेत्र को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं. छठ घाटों के पास स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और डेंगू, बुखार और विभिन्न जल जनित रोगों के परीक्षण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए. इसके अलावा, व्रत रखने वाली माताएं ठंडे पानी में देर तक खड़ी रहती हैं. ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा है.

पूजा स्थल पर SDRF/NDRF की टीमें रहेंगी तैनात

सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए आपात स्थिति के लिए एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीमें तैनात करने को कहा है. सुरक्षा के मद्देनजर पूजा स्थल पर पुलिस की मौजूदगी रही. महिला पुलिस भी तैनात की जाए. कुछ पुरुष पुलिसकर्मियों को भी सादे वर्दी में तैनात किया जाना चाहिए. सीएम ने कहा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करें. हेल्पडेस्क की स्थापना भी कराई जाए. इन स्थलों पर ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो.

चिकित्सा सुविधा को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश

छठ पूजा के दौरान आतिशबाजी की परंपरा है. सीएम योगी ने इस मामले को बताते हुए कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए. सुनिश्चित करें कि आतिशबाजी भीड़ से दूर हो, ताकि उपवास सुचारू रूप से हो सके. चिकित्सा सुविधा को लेकर सीएम योगी ने कहा, हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बिस्तर मिले, उसकी उचित चिकित्सा जांच हो और समय पर इलाज हो.

इसे भी पढ़ें – Chhath Puja 2022: छठी मईया के गीतों की गूंज से वाराणसी का गंगा घाट हुआ भक्तिमय

Tags: chath poojaCM Yogi AdityanathNews1IndiaUP Chhath Puja 2022
Share198Tweet124Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Twitter के 75% Employees की नौकरी पर खतरा! कंपनी की कमान संभालते ही Elon Musk किया ये काम

Central Jail: मोतिहारी जेल में इस तरह हो रही है छठ पूजा की तैयारी, 2 मुस्लिम कैदी सहित 112 कैदी करेंगे पूजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist