बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Dadri NTPC Movement: किसानों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प, 16 किसान हुए घायल, 13 गिरफ्तार  

by Anu Kadyan
नवम्बर 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा में दादरी एनटीपीसी की टाउनशिप पर 2 दिन से किसानों का  प्रदर्शन चल रहा है, जो मंगलवार की शाम तीखा हो गया। दरअसल प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। जिसमें 16 किसान घायल हो गए हैं। हालांकि अन्य साथी किसानों ने घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने प्रदर्शकारी किसानों पर न केवल पानी और लाठियां बरसाई बल्कि किसानों को गांवों में खूब दौड़ाया। इन सब की गांव वालों ने अपनी छतों से वीडियो भी बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

13 किसान गिरफ्तार

इसी बीच दादरी एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान परिषद के नेता सुखबीर खलीफा सहित 13 अन्य किसानों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सब पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, भीड़ को भड़काने और अशांति पैदा का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद सैकड़ो किसान अपनी मांगों और गिरफ्तार किसानों को रिहा करने को लेकर दादरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

ये है पूरा मामला

दरअसल ग्रेटर नोएडा में दादरी के पास नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन का विद्युत उत्पादन केंद्र स्थापित है। इस संयंत्र को लगाने के लिए सरकार ने करीब 35 वर्ष पहले इलाके के 23 गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया था। इस पर अब किसानों का कहना है कि उस समय भूमि अधिग्रहण के लिए मिलने वाला मुआवजा एक समान नहीं था। यानी किसी गांव में मुआवाजे के लिए भुगतान की गई राशि कम थी तो किसी में ज्यादा। इसके अलावा एनटीपीसी में नौकरियां और इन गांवों के विकास की मांग को लेकर भी किसान अडे हुए हैं।

इन दो मांगों को लेकर ही किसानों की भीड़ एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। एक तरफ प्रदर्शकारी किसानों ने एनटीपीसी पावर प्लांट से दादरी कस्बे का रुख किया तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं, युवकों और बुजुर्ग किसानों की भीड़ बीजेपी के विधायक मास्टर तेजपाल नागर के घर पहुंची गई है।

समस्या के समाधान के नाम पर वोट मांगता है विधायक

सैकड़ों लोगों की भीड़ ने विधायक के घर के बाहर रास्ता रोक रोक रखा है। हालांकि विधायक घर पर नहीं है। किसानों की मांग है कि गिरफ्तार किए गए किसानों को तत्काल रिहा के साथ ही एनटीपीसी से प्रभावित 23 गांवों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

इसी बीच किसानों ने कहा कि दो चुनावों से विधायक मास्टर तेजपाल नागर हमारी समस्याओं का समाधान करवाने के नाम पर वोट हमसे वोट मांगते हैं। वह पिछले साढ़े 5 सालों से विधायक हैं। परंतु उन्होंने हमारी समस्याओं का समाधान के लिए कुछ नहीं किया।

ये भी पढ़े-UP: भ्रष्टाचार में लिप्त CO को बनाया सिपाही, CM योगी ने पेश किया जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा उदाहरण

Tags: Dadri NTPC MovementGreater noidaNews1IndiaViolent clash
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

T20 World Cup: KL राहुल की वापसी से खुुश हुआ भारत, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया मजह 32 गेंदों में अर्धशतक

नागिन ड्रेस पहन सोशल मीडिया पर Neha Malik ने लगाई आग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist