सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Farrukhabad जिले में हजारों लोग आए फाइलेरिया की चपेट में

by Web Desk
नवम्बर 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

फर्रुखाबाद। फाइलेरिया रोग में अक्सर हाथ या पैर में बहुत ही ज़्यादा सूजन हो जाती है। इसलिए इस रोग को हाथी पांव भी कहते हैं। जिन व्यक्तियों के अंदर माइक्रो फाइलेरिया के कीटाणु रहते हैं, उन्हें दवा सेवन करने पर कुछ प्रभाव जैसे- जी मचलाना, उल्टी आना, हल्का बुखार आना, चक्कर आना आदि हो सकता है। इससे घबराना नहीं चाहिए। यह कहना है जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ राजेश माथुर का है।

डीएमओ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 नवम्बर को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के लक्षण प्रतीत होने पर जल्द से जल्द पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क करें और इसके इलाज में लापरवाही न बरतें। इसके साथ ही जब भी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलें, उस दौरान मिलने वाली फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन जरूर करें।

RELATED NEWS

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

जून 28, 2026
Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जून 28, 2026

डॉ. माथुर ने बताया कि अभी जिले में 1013 लोग फाइलेरिया के चपेट में हैं। हाइड्रोसील भी फाइलेरिया का एक प्रकार है। इसका ऑपरेशन हर गुरुवार को डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में मुफ्त करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में फाइलेरिया रोगियों की खोज के लिए माह के हर बुधवार को जिला मलेरिया विभाग में नाइट क्लीनिक चलती है। इसमें फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए रात में 8 बजे से 10 बजे तक नाइट ब्लड सर्वेक्षण होता है। महीने में दो बार जहां पर फाइलेरिया रोगी हैं या कोई संभावित गांव है तो वहां शिविर लगाकर रात्रि में रक्त का सैंपल लिया जाता है।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के रोगियों को रात में इसलिये चिन्हित किया जाता है, क्योंकि रात में ही इसके परजीवी यानि माइक्रो फाइलेरिया खून में अधिक सक्रिय होते हैं। इसलिये रात में खून के नमूने की जांच कर संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर सीएचसी कमालगंज में फाइलेरिया रोगियों को किट वितरित की जाएगी।

फाइलेरिया निरीक्षक दीपांशु यादव ने बताया कि मोहम्दाबाद ब्लॉक में 270, राजेपुर में 107, कायमगंज में 186, नवाबगंज में 124, शमसाबाद में 90, बरौन में 122, कमालगंज में 102 और शहरी क्षेत्र में 12 फाइलेरिया रोगी हैं।

फाइलेरिया के लक्षण

  1. एक या दोनों हाथ व पैरों में (ज़्यादातर पैरों में) सूजन
  2. कॅपकॅपी के साथ बुखार आना
  3. पुरूषों के अंडकोष में सूजन (हाइड्रोसिल) होना
  4. पैरों व हाथों की लसिका वाहिकाएं लाल हो जाती हैं|

ऐसे करें बचाव

फाइलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों से बचना जरूरी है और मच्छरों से बचाव के लिए घर के आस-पास पानी, कूड़ा और गंदगी जमा न होने दें। घर में भी कूलर, गमलों अथवा अन्य चीजों में पानी न जमा होने दें। सोते समय पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी का प्रयोग करें। यदि किसी को फाइलेरिया के लक्षण नजर आते हैं तो वे घबराएं नहीं। स्वास्थ्य विभाग के पास इसका पूरा उपचार उपलब्ध है। विभाग स्तर पर मरीज का पूरा उपचार निशुल्क होता है। इसलिए सीधे सरकारी अस्पताल जाएं।

Tags: farrukhabadNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Next Post

T20 World Cup: भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 किकेट से सेमीफाइनल में हराया

हार के बाद छलके कप्तान रोहित शर्मा आंसू मैच के बाद टीम को लेकर कही ये बड़ी बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist