गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

हार के बाद छलके कप्तान रोहित शर्मा आंसू मैच के बाद टीम को लेकर कही ये बड़ी बात

by Vikas Baghel
नवम्बर 10, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

कप्तान जोश बटलर और एलेक्स हेल्स के बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 13 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 168 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच जीत लिया।

RELATED NEWS

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

जुलाई 20, 2026
ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

जुलाई 18, 2026

मैच के बाद भारत के कप्तान रोहत शर्मा का दर्द छलका और अपने बयान में उन्होंने टीम के लेकर कई महत्वपूर्ण बातें की।

मैच के बाद रोहित ने कहा “हमारा आज का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक है। मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंद के साथ हमारा प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। यह ऐसा विकेट नहीं था, जहां कोई टीम 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर सकती है। हम आज गेंद के साथ कमाल नहीं कर पाए।”

सेमीफाइनल मैच के दबाव पर बात करते हुए रोहित ने कहा “जब नॉकआउट मैचों की बात आती है, तो यहां दबाव को सोखना जरूर हो जाता है। यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप किसी को दबाव को संभालना नहीं सिखा सकते। जब ये लोग आईपीएल में प्लेऑफ खेलते हैं तो वहां भी काफी ज्यादा दबाव होता है और वे इसे संभालने में सक्षम हैं। जिस तरह से हमने गेंदबाजी की शुरुआत की वह सही नहीं था। हम थोड़े नर्वस थे, लेकिन आपको सलामी बल्लेबाजों को भी श्रेय देना होगा। उन्होंने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया।”

रोहित ने आगे बताते हुए कहा “जब भुवी ने पहला ओवर फेंका तो उनकी गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन उनकी लाइन लेंथ सटीक नहीं थी। हम कसी हुई गेंदबाजी करना चाह रहे थे। हम उनको शॉट खेलने के लिए जगह नहीं देना चाहते थे, क्योंकि मैदान का एक हिस्सा ऐसा था, जहां जमकर रन आए थे। अगर हम सही जगह पर गेंदबाजी करते और बल्लेबाज रन बनाता तो इसे स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी हम मुश्किल में थे, लेकिन मुझे लगता है कि उस दिन हमने अपनी हिम्मत को बनाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।”

मैच में क्या हुआ

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और केवल 9 रनों के कुल स्कोर पर केएल राहुल क्रिस वोक्स का शिकार बने। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत का स्कोर 50 के पार ले गए। 56 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा 27 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर सॉल्ट को कैट थमा बैठे। यहां से कोहली और हार्दिक ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 136 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कोहली 50 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का दूसरा शिकार बने। अंत के ओवरों में हार्दिक ने आतिशी पारी खेलकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 तक पहुंचाया। हार्दिक पारी की आखिरी गेंद पर हिट विकेट हो गए।

इंग्लैंड के लिए कप्तान जोश बटलर ने 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की बदौलत नाबाद 80 व एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 4 चौके और सात छक्के की बदौलत

नाबाद 86 रन बनाए। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के कारण इंग्लैंड ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया।

Tags: crcket newscricket news in hindieng vs indind vs engRohit Sharmat20 world cup 2022
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma on Retirement : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से...

ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Rohit Sharma ODI World Cup Records, रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज़ों में अपनी अलग...

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Ind vs Eng 1st ODI Records: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को खेली गई तीन मैचों की वनडे...

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

England Announces Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को...

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Inzamam ul Haq's ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रोहित शर्मा...

Next Post

टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने दोहराया इतिहास, पाकिस्तान ने 2021 में किया था यही हाल

Horoscope Today 11 Nov 2022: मेेष राशिवालों के लिए आंनद से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist