सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने दोहराया इतिहास, पाकिस्तान ने 2021 में किया था यही हाल

by Vikas Baghel
नवम्बर 10, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

T-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इतिहास को दोहरा दिया, वैसे भारत को दोहराना तो 2007 का इतिहास था लेकिन टीम ने इतना कष्ट नहीं किया 2007 की जगह 2021 का ही इतिहास टीम ने दोहरा दिया।
10 नवंबर को एडिलेड में खेले गए मैच में भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया और पहली फुरसत में पूरी टीम की भारत की टिकट कटवा दी।
एक साल पहले 24 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान ने भी भारत को 10 विकेेट से इसी अंदाज में हराया था, तब भारतीय टीम ने 20 ओवरो में 151 रन बनाए थे जिसे पाकिस्तान ने 17.5 ओवरो में ही चेस कर लिया था वो भी बिना कोई विकेट गंवाए।
इस मैच के एक साल के बाद 10 नवंबर 2022 को भारत ने टी-20 विश्व कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ खेला, और इंग्लैंड ने भी 10 विकेट से भारतीय टीम को करारी मात दी।


कप्तान रोहित ने टॉस हारा और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी भारत की शुरुआत खराब रही और केवल 9 रनों के कुल स्कोर पर केएल राहुल क्रिस वोक्स का शिकार बने। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत का स्कोर 50 के पार ले गए। 56 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा 27 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर सॉल्ट को कैट थमा बैठे। यहां से कोहली और हार्दिक ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 136 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कोहली 50 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का दूसरा शिकार बने। अंत के ओवरों में हार्दिक ने आतिशी पारी खेलकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 तक पहुंचाया। हार्दिक पारी की आखिरी गेंद पर हिट विकेट हो गए।

RELATED NEWS

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

अगस्त 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

अगस्त 24, 2026
image source – Cricket England (Twitter)

पहली पारी के बाद भी भारतीय फैंस को अपनी टीम से पूरी उम्मीद थी कि गेंदबाजी में कुछ कमाल होगा और भारत इस मैच को कैसे भी जीत लेगा, लेकिन फिर मैदान पर इंग्लैंड की ओर से कप्तान जॉस बटलर और ऐलेक्स हेल्स ने रनचेस की शुरूआत की, पहली गेंद से ही दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया। चाहे अर्शदीप हो, भूवी हो, अश्विन हों,शमी हों हार्दिक हों या फिर अक्षर पटेल हों, जॉस द बॉस ने अपने साथी ऐलेक्स के साथ मिलकर सभी गेंदबाजों की बारबर पिटाई की। दोनो भारतीय गेंदबाजों को ऐसे खेल रहे थे मानो ये कोई सेमीफाइनल नहीं बल्कि कोई प्रैक्टिस मैच हो। खैर
कप्तान जोश बटलर ने 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की बदौलत नाबाद 80 व एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 4 चौके और सात छक्के की बदौलत नाबाद 86 रन बनाए।

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो रोहित ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन एक भी गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाया
भुवनेश्वर कुमार ने 2 ओवर में 25 रन दिए, अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 15 और मोहम्मद शमी ने 3 ओवरों में 39 रन खर्च कर दिए। स्पिनरों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन ने 2 ओवर में 27 रन और अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 30 रन दिए, इसके अलावा इस मैच में बल्ले से आग उगलने वाले हार्दिक पांड्या ने अपने 3 ओवरों में 34 रन खर्च किए।

भारत की बेहद साधारण गेदबाजी के चलते इंग्लैंड ने मात्र 16 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए ये मैच जीत लिया और फाइनल में पाकिस्तान के साथ आपनी मीटिंग फिक्स कर ली।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs engIndia vs englandt20 world cup 2022
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Next Post

Horoscope Today 11 Nov 2022: मेेष राशिवालों के लिए आंनद से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Kasganj: होमगार्ड की पथरी के साथ निकाली गई किडनी, ऐसे खुली निजी अस्पताल की पोल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist