मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

कहां गुमनामी के साये में खो गईं Tere Naam की ये एक्ट्रेस ?

by Web Desk
नवम्बर 16, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

तारे क्या हैं रात के सूरज, यूं पश्चिम भी है एक पूरब

धरती है सूरज की बेटी आकर्षण श्य्या पर लेटी, सूरज आग भरी

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026

एक गगरी छलके निस्तन नगरी-नगरी।

नई दिल्ली: आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये कविता क्यों सुना रहे हैं, सोचिए और अपनी पुरानी यादों में जाइये। कुछ याद आया, चलिए हम ही आपको इस बारे में बताते हैं।

साल 2003 मे आई सुपरहिट फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई थी कि लोगों ने सलमान खान (Salman Khan) के स्टाइल को फॉलो करना शुरू कर दिया था। बच्चे-बच्चे की जुबां से इस फिल्म के गीत सुनने को मिलते थे। आज भी इस फिल्म से जुड़ी यादें लोगों के जेहन में ताजा है।

इस फिल्म से फेम पाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) रातों रात स्टार बन गई थीं। सलमान खान के साथ उनके निभाए गए किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद न जाने ये एक्ट्रेस कहां गुमनामी के साये में खो गई ! आज के अपने इस क्लिप में हम आपको भूमिका चावला से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिसे आप शायद ही जानते होंगे!

तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं भूमिका से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। साल 2003 में तेरे नाम फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली भूमिका को किस्मत का बखूबी साथ मिला था। उनकी पहली ही फिल्म Bollywood के बिग स्टार सलमान खान के साथ थी। फिल्म ने रिलीज होते ही सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले भूमिका साउथ की फिल्मों में काम किया करती थीं। 21 अगस्त साल 1978 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। अपने इस शौक को पूरा करते हुए उन्होंने तेलुगु फिल्म युवाकुडू से अभिनय जगत में कदम रखा था। साल 2000 में ये फिल्म रिलीज हुई थी।

इन फिल्मों से उन्हें खासी पहचान नहीं मिली थी लेकिन फिल्म तेरे नाम ने रिलीज होते ही उन्हें लोगों के बीच फेमस कर दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्डस मिले थे, जिनमें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी शामिल था। तेरे नाम के बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई और फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें रन, दिल ने जिसे अपना कहा और सिलसिले जैसी फिल्में की लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

लेकिन एक बार फिर साल 2016 में आई फिल्म एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story)  से भूमिका चावला ने Bollywood में कमबैक किया। इस फिल्म में वे धोनी बने सुशांत सिंह राजपूत की बहन का किरदार निभाते हुए नज़र आई थीं। ये फिल्म भी हिट रही थी।

भूमिका चावला के एक फैसले से उस वक्त उनके सभी फैंस चौंक गए थे, जब उन्होंने अपने योग गुरु भरत ठाकुर से 21 अक्टूबर साल 2007 में नासिक के एक गुरद्वारे में शादी कर ली थी। शादी के करीब 7 साल बाद भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया। फिल्म तेरे नाम से पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस आज फिल्मी पर्दे से दूर अपनी निजी लाइफ में व्यस्त हैं।

Tags: Bhumika ChawlabollywoodEntertainment NewsM.S. Dhoni: The Untold StoryNews1IndiaSalman KhanTere Naam
Share201Tweet126Share50

Web Desk

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Next Post

Video: ऑटोचालक अकबर सईद ने नाबालिग से की छेड़छाड़, मजबूरन लड़की ने चलते ऑटो से लगा दी छलांग

Shraddha Murder Case: आफताब को खुले बाजार में फांसी पर लटकाना चाहिए, श्रद्धा हत्याकांड पर संजय राउत ने उठायी मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist