बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

भारत जोड़ो यात्रा का 89वां दिन, राहुल ने राजस्थानी नेताओं के साथ की कदमताल, फिर एक रोचक तस्वीर ने खीचा सबका ध्यान

by Anu Kadyan
दिसम्बर 5, 2022
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, राजस्थान, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज भारत जोड़ो यात्रा का 89वां दिन है। राहुल गांधी नेतृत्व में यह यात्रा राजस्थान तक पहुंच गई है। इस कड़ी में राहुल गांधी ने जोड़ो यात्रा के 89वें दिन राजस्थान के नेताओं के साथ प्रदेश में आधिकारिक रूप से अपनी यात्रा शुरू कर दी है। आज सुबह राहुल बाबा के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ गोविंद डोटासरा, अन्य विधायक और आमजन भी साथ रहा। इस दौरान राहुल ने राजस्थान के नेताओं, महिलाओं और बच्चों के साथ कदमताल की। तभी राहुल ने भंवर जितेन्द्र को अपने मोबाइल में कुछ दिखाया और फिर उन्हें अपना मोबाइल सौंप दिया। उन्होंने रमेश मीणा के साथ धार्मिक संवाद किया।

लाल पगड़ी में अलग दिखे भंवर जितेंद्र

प्रदेश मे यात्रा के पहले दिन राजस्थान के ज्यादातर नेता टी-शर्ट, पैंट या पायजामे-कुर्ते में नजर आए। लेकिन स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य भंवर जितेंद्र की वेशभूषा को लाल पगड़ी ने और भी खास बना दिया था। जितेंद्र सुबह से ही इस यात्रा में शामिल है। एक रोचक तस्वीर तब सामने आई जब दोनों दिग्गज नेता एक दूसरे के मोबाइल में झांकती नजर आई। राहुल गांधी ने भंवर जितेंद्र से बातचीत करते हुए अपना मोबाइल निकाला और उन्हे कुछ दिखाने लगे। फिर राहुल ने अपना मोबाइल राहुल के हाथ में थमा दिया। कुछ समय तक भंवर कुछ देखते रहे। फिर उन्होंने राहुल गांधी को वापस लौटा दिया।

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

अगस्त 12, 2026

वहीं यात्रा के दौरान पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा से भी राहुल गांधी ने लंबी चर्चा की। बता दें कि यह राजनीतिक चर्चा ने होकर धार्मिक चर्चा थी। दरअसल उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से ब्रृज वृंदावन क्षेत्र के साधु संतों को लेकर बात हुई। इस दौरान मीणा ने राहुल गांधी को दो संतों के नंबर दिए।

सचिन पायलट ने भी की थी पैदल यात्रा

इस बीचच पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी राहुल गांधी चर्चा करते दिखे। माना जा रहा है कि यह चर्चा राजनीतिक और झालावाड़ को लेकर थी। क्योंकि पायलट ने भी 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले झालावाड़ इलाके में पैदल मार्च निकाला था। पहले दिन सुबह यात्रा शुरूआत में गोविंद डोटासरा राहुल गांधी के साथ थे। हालांकि इस दौरान बाकी नेता बदलते रहे। लेकिन गोविंद डोटासरा पूरे समय राहुल गांधी के साथ पैदल चले।

गौरतबल है कि रविवार की रात चवली में राहुल गांधी के कैंप के दौरन उनके मीनू में आलू- टमाटर की सब्जी और तुअर की दाल के साथ हरी सब्जी थी। साथ में उन्हें रोटी और मसाला पूरी परोसी गई थी। जबकि मीठे में उन्हें सीताफल की रबड़ी थी। यही खाना राहुल गांधी के अलावा टीम के अन्य सदस्यों को भी दिया गया था। जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने की अलग व्यवस्था की गई थी।

Tags: bharat jodo yatraNews1IndiaRahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Next Post

Urfi Javed को फोन पर कौन दे रहा है गंदी-गंदी गालियां ?

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन: विधायक की इस हरकत से नाराज हुए राहुल गांधी ने दी ये नसीहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist