बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News: पड़ोसी से था विवाद, तो उसे फंसाने के लिए पिता, दादा और चाचा ने मिलकर रच डाली इतनी बड़ी साजिश

by Juhi Tomer
दिसम्बर 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की घटना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पीलीभीत में 10 साल की बच्ची की हत्या उसके अपने पिता, चाचा और दादा ने मिलकर की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए गांव के ही रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगा दिया और FIR करा दी। पुलिस ने जांच शुरु की तो हत्याकांड की परतें खुलीं। पुलिस ने मासूम बच्ची के पिता, दादा व चाचा समेत परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधोपुर गांव में शनिवार को गांव के ही रहने वाले अनीस की 10 वर्षीय अनम का शव गांव के ही बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। पूरे मामले में परिजनों द्वारा गांव के ही रहने वाले एक शकील नाम के आरोपी पर हत्या का शक जाहिर करते हुए एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु की, तो सामने आया कि परिवार के ही 5 सदस्यों ने मासूम बच्ची की हत्या कर शकील को फंसाने की साजिश रची थी। इस पूरी घटना के मास्टरमइंड बच्चे के दादा शहजादे और चाचा शादाब समेत 5 लोगों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED NEWS

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

अगस्त 26, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026

नींद की गोलियां खिलाकर बच्ची को खेत में सुलाया

सोमवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने बताया कि बच्ची की हत्या कर शकील को फंसाने की साजिश परिवार के ही 5 लोगों ने मिलकर रची थी। साजिश के तहत बच्ची का चाचा शादाब बच्ची को अपने साथ मेला दिखाने की बात कह कर ले गया था। जहां परिवार के ही लोगों ने बच्ची को नींद की गोलियां खिलाकर खेत में सुला दिया। शनिवार सुबह 4 बजे उठकर परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। इन लोगों ने चाकू और ईंट से वार कर मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। परिवार के लोग बच्ची को मरा समझकर घर वापस लौट आए थे और ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 7:30 बजे फिर से खेत में पहुंचे तो मासूम बच्ची जिंदा थी। परिवार के लोगों ने उसके मरने तक इंतजार किया और वीडियो भी बनाया।

वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बाताया बच्ची के चाचा शादाब नसीम सलीम पिता अनीस और दादा शहजादे को पूरी घटना में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। वारदात में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है.

Tags: latest crime newslatest news in hindiTop NewsUP Crime NewsUP News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post

अवैध शराब और ड्रग्स पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मान सरकार को लताड़ा, कहा- अगर पंजाब सुरक्षित नहीं तो देश को खतरा

मम्मी Sarika को खास अंदाज में Shruti Haasan ने दी जन्मदिन की बधाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist