शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: सीएम योगी ने कोरोना और क्रिसमस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की मीटिंग, जारी किये ये नये दिशा निर्देश

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा करते हुए सीएम बोले कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को तैयार रखें। अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलेटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जाए। वहीं सौहार्दपूर्ण माहौल में हो क्रिसमस का आयोजन, न होने पाए कोई धर्मांतरण की घटनाएं।

कोविड को लेकर योगी सरकार अलर्ट मोड पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड को लेकर योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के मामलो को देखते हुए कानून व्यवस्था, विकास कार्यों CM Helpline और I.G.R.S में आई शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने क्रिसमस पर्व को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की।

RELATED NEWS

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

जुलाई 9, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

प्रदेश में क्रिसमस का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में हो

कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए चिकित्सा संबंधी सारी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा की प्रदेश में क्रिसमस का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में हो। इसके साथ ही धर्मांतरण की घटनाएं न होने पाएं, इसको लेकर अधिकारी अलर्ट रहें।

आम आदमी की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता- सीएम

सीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई कमी होने पर तुरन्त बताया जाए जिससे जल्द से जल्द उसका समाधान किया जा सके। राज्य सरकार के पहली प्राथमिकता होगी की सभी लोककल्याणकारी प्रयासों के मूल में आम आदमी की संतुष्टि। शासन-प्रशासन से जुड़े सभी अधिकारियों/कार्मिकों को इसे समझना चाहिए। CM Helpline और I.G.R.S जनता की समस्याओं के निदान का अच्छा माध्यम बन कर उभरा है। इसके प्रकरण लंबित न रहें। इनकी हर कार्यालय में सतत समीक्षा होनी चाहिए।

अधिकारी आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें

फील्ड में तैनात अधिकारी/कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहां की जो अधिकारी जहां तैनात है वो वहीं रात्रि विश्राम करें। अधिकारी का आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए। यह ध्यान रखें कि आपका आचरण आम आदमी के मन में शासन के प्रति विश्वास का आधार बनता है। जनता की संतुष्टि ही आपके प्रदर्शन की श्रेष्ठता का मानक होगा।

धर्मांतरण की घटनाएं न होने पाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि प्रदेश में क्रिसमस का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में हो। इसके साथ ही धर्मांतरण की घटनाएं न होने पाएं, इसको लेकर अधिकारी अलर्ट रहें।

चालान स्थायी समाधान नहीं

जनसमस्याओं के निस्तारण के मुद्दों पर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इसे प्राथमिकता दें। सीएम ने यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों से कहा कि नियमों के पालन के लिए चालान स्थायी समाधान नहीं है। अधिकारी इसके लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने का काम करें। वहीं सीएम ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अवैध शराब नहीं बननी चाहिए। इसके साथ ही अवैध टैक्सी स्टैंड भी नहीं चलने चाहिए।अधिकारियों से कहा कि जहां उनकी तैनाती है, वहीं रात्रि विश्राम करें। सीएम ने कहा कि धर्मस्थलों पर दोबारा लाउडस्पीकर न लगने पाएं, इसके लिए लोगों से संवाद बनाए रखना जरुरी।

Tags: Christmas parade crowdlucknowNews1IndiaReligion NewsUP PoliceUttar PradeshYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Operation Muskaan: इटावा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन दिन से लापता सगे भाई बहन सहित 3 मासूम को किया बरामद

Jaunpur: फेसबुक का प्यार चढ़ा परवान, दिव्यांग युवती से बनाया सम्बन्ध, भरा सिन्दूर, फिर ऐसा क्या हुआ कि सिपाही ने जान से मारने कि दे डाली धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist