मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gorakhpur: सीएम योगी बदलने जा रहे हैं गोरखपुर की सूरत, अयोध्या की तर्ज पर बनने जा रहा है ‘राप्ती रिवर फ्रंट’, जानें क्या होगी खासियत

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दरअसल अब गोरखपुर में भी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की तर्ज पर राप्ती नदी पर ‘राप्ती रिवर फ्रंट’ बनने जा रहा है। गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में सरयू नदी पर बनाया गया ‘सरयू रिवर फ्रंट’ भारत का सबसे लंबा घाट है। अयोध्या में बने इस सरयू रिवर फ्रंट की लम्बाई जहां छह किलोमीटर है, वहीं गोरखपुर में बनने वाले राप्ती रिवर फ्रंट की लम्बाई तीन किलोमीटर होगी।

यह रिवर फ्रंट गोरखपुर को एक नई पहचान देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक राप्तीनदी के दोनों तरफ तीन किलो मीटर लम्बा लाल पत्थरों से घाट बनाया जाएगा। श्रीगोरक्षघाट और श्रीराम घाट से तीन-तीन किलोमीटर लम्बा घाट बनाया जाएगा। श्री गोरक्षघाट से डोमिनगढ़ तक घाट के निर्माण के साथ शहर क्षेत्र को सुरक्षा भी मिलेगी। नगर निगम इसके लिए जल्द ही सलाहकार का चयन करेगा ताकि प्रारंभिक स्तर पर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा सके।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

सरकार नदियों में गिरने वाले नालों के आने वाले सीवेज जल को ट्रीट करने के लिए पहले ही एसटीपी निर्माण के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास कर चुकी है। 1998 में आई राप्ती नदी में बाढ़ के सर्वाधिक उच्च स्तर को ध्यान में रख घाट का निर्माण कराया जाएगा। इन घाटों पर वाराणसी की तर्ज पर सुबह और शाम को योग एवं संगीत के कार्यक्रम होंगे। राप्ती नदी पर होने वाली संध्या आरती का विस्तार भी होगा। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने अधिकारियों के साथ राप्ती तट का निरीक्षण भी किया है।

मिलेंगे पयर्टन विकास एवं रोजगार के नए अवसर

सरकार के इस कदम से राप्ती नदी पर पयर्टन विकास की योजनाओं को नई उड़ान मिलेगी। इन घाटों पर नौकायन, फूड कोर्ट और अन्य मनोरंजक परियोजनाओं के शुरू होने से रोजगार एवं आय के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पर्यावरण संरक्षण में मिलेगा योगदान

वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल कहती हैं कि राप्ती रिवर फ्रंट के निर्माण से नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। यहां गंदगी कम होगी। ड्रेजिंग कर नदी की गहराई भी बढ़ाई जाएगी। ताकि यहां सरकार की सी-प्लेन संचालन एवं वाराणसी की तर्ज पर क्रूज आदि के संचालन की योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा सके। गंगा डाल्फिन के संरक्षण एवं संवर्धन में भी मदद मिलेगी।

नगर आयुक्त ने कही ये बात

इस सम्बंध में नगर आयुक्त, गोरखपुर अविनाश सिंह का कहना है कि राप्ती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और घाट निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव मांगा गया है। नदी के दोनों किनारों पर पक्के घाट का दायरा और बढ़ाया जाएगा। जल्दी ही कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Breaking News: HC की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला, बिना OBC आरक्षण के होगा नगर निकाय चुनाव

Tags: ayodhyaCM Yogi AdityanathCMO UPGorakhpur NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

तेज होगी वाहनों की गति... जाम से मिलेगी निजात, 2023 में दिल्ली को मिलेगी 4 एक्सप्रेस-वे की सौगात

Meerut: छावनी में तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हुआ अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In