शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

श्रीलंका के खिलाफ ये होगी भारत की टी20 टीम,हार्दिक को कप्तानी तो सूर्या बने वाइस कप्तान, जानिए कब और कहां होंगे मैच?

by Vikas Baghel
दिसम्बर 28, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल 2023 में सबसे पहले जनवरी में श्रीलंका की टीम भारत का दौरा कर करेगी जिसके लिए आखिरकार BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें श्रीलंका और भारत के बीच जनवरी में ही 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसके लिए BCCI ने भी दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की है। एक टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टी20 में लंका से भिड़ेगी तो दूसरी टीम हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों ही टीमों में BCCI ने 16-16 खिलाड़ियों के नाम चुने हैं। इस रिपोर्ट में हम चुनी गई टी20 टीम के बारे में चर्चा करेंगे कि कौन से खिलाड़ी डेब्यू करेंगे, किसकी वापसी हुई है और किसपर होंगी सभी की नजर। साथ ही हम टी20 का पूरा शेड्यूल भी जानेंगे।


जैसा कि सभी को उम्मीद थी अब लगता है BCCI हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कमान पूरी तरह सैंप सकता है क्योंकि आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद हार्दिक पांड्या फिर से टी20 टीम के नायक के रूप में चुने गए हैं, वे श्रीलंका के खिलाफ भी यंग ब्रिगेड के कप्तान होंगे। हम यंग ब्रिगेड इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस टी20 टीम में ना रोहित हैं ना विराट ना जड़ेजा ना बुमराह ना राहुल और ना ही रिषभ पंत। तो चलिए नजर डालते हैं श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी20 स्कवॉड पर –

RELATED NEWS

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार

गिल,राहुल मुकेश और मावी का डेब्यू

भारत की इस टी20 टीम में दो अनकैप्ड इंडियन गेंदबाज हैं शिवम मावी और मुकेश कुमार। इस दोनों खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू इस टी20 सीरीज में हो सकता है। शिवम मावी काफी अच्छे गेंदबाज हैं और IPL में कई सालों से लगातार अच्छा खेल रहे हैं वहीं मुकेश कुमार INDIA A के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला है और सीनियर टीम में खेलने का अवसर भी, अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इन देनों का डेब्यू हो पाएगा या नहीं। डेब्यू में एक ऐसा नाम भी है जिसपर शायद आपको यकीन ना हो पाए, ये नाम है शुभमन गिल का जी हैं, वे भी श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू करगें। अभी तक शुभमन ने भारतीय सीनियर टीम में कोई टी20I मैच नहीं खेला है, इनका डेब्यू देखना भी दिलचस्प होगा।

अब डेब्यू की लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जो खिलाड़ी पहले भी भारतीय टीम में चुना तो गया है लेकिन डेब्यू नहीं कर पाया, ये नाम है राहुल त्रिपाठी का जी हां पहले भी कई बार भारतीय टीम में चुने गए हैं लेकिन उनका डेब्यू पहले कभी नहीं हुआ अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग 11 में उनकी जगह बन पाएगी।

रूतुराज की वापसी –

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रूतुराज गायकवाड की टी20 टीम में वापसी हुई है। रूतुराज ने हार्दिक की कप्तानी में ही 26 जून 2022 को आयरलैंड के खिलाफ अपनी अभी तक का आखरी टी20 मैच खेला था।

संजू पर फिर होंगी नजरें –

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैंमसन भी इस टीम में हैं लेकिन समस्या इनके साथ भी वही है कि स्कवॉड में तो वे होते हैं मगर प्लेइंग 11 में नहीं बाता दें हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्कवॉड में भी उनका नाम था मगर उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। संजू ने अपना आखरी टी20 मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 7 अगस्त 2022 को खेला था।

श्रीलंका बनाम भारत टी20 शेड्यूल

मैचदिनांकजगह
पहला टी203 जनवरीमुंबई
दूसरा टी205 जनवरीपुणे
तीसरा टी207 जनवरीराजकोट
Tags: Cricket NewsCRICKET NEWS IN HINSIIND vs SLIND VS SL T20 2023INDIA T20 SQUAD VS SLINDIA T20 SQUAD VS SRI LANKATEAM INDIA SQUAD VS SL
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

Next Post

Balrampur News: यूपी के बलरामपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, बच्चों समेत 3 की मौत पति की हालत गंभीर

Facebook,Twitter के बाद अब Koo App से जुड़े एनसीपी प्रमुख शरद पवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist