गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Facebook,Twitter के बाद अब Koo App से जुड़े एनसीपी प्रमुख शरद पवार

by Rizwan Ansari
दिसम्बर 28, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai: राज्यसभा सदस्य और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के सुप्रीमो शरद पवार हाल ही में भारतीय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप (Koo App) से जुड़ गए हैं। उनका कू हैंडल @pawar_speaks है। महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार एक प्रमुख चेहरा होने के साथ ही महाराष्ट्र की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं।

इस सिलसिले में एनसीपी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कू हैंडल @pawar_speaks की घोषणा की गई। शरद पवार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहते हुए कई मंत्रालयों का जिम्मा संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे है और पवार बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद शरद पवार काफी कम समय में कू ऐप से जुड़ने वाले प्रमुख विपक्षी नेता हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर शरद पवार का स्वागत करते हुए कू ऐप के संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, “कू ऐप पर शरद पवार जैसे मशहूर राजनेता के आने पर हम वास्तव में बहुत खुश हैं। हमारे मंच पर ज्यादा से ज्यादा प्रभावशाली व्यक्तित्वों की मेजबानी करना हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। कू ऐप पर हमारे पास पहले से ही महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण राजनेता मौजूद हैं। हमें पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र के ज्यादा से ज्यादा लोग कू ऐप पर मराठी और अन्य भाषाओं में उनके साथ जुड़ना और उन्हें सुनना पसंद करेंगे। हम सभी को एक–दूसरे से जुड़ने के लिए एक सुरक्षित, पारदर्शी और मुफ्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रदान करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।”

आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के कई प्रमुख राजनेता, लोगों से उनकी मातृभाषा में जुड़ने के लिए कू ऐप का इस्तेमाल करते हैं। 1800 से ज्यादा राजनेता और विभिन्न क्षेत्रों की 8,000 से ज्यादा प्रतिष्ठित शख्सियतें कू ऐप पर सक्रिय हैं और मंच के जरिये लाखों लोगों से जुड़ती हैं। इसके अलावा, 100,000 से ज्यादा यूजर्स ने पिछले छह महीनों में अपनी मर्जी से कुछ सेकंड के भीतर अपनी पहचान प्रमाणित (सेल्फ वेरिफाई) की है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी की सुप्रिया सुले, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और एआईएमआईएम के वारिस पठान समेत महाराष्ट्र के कई नेता कू ऐप पर हैं। 

कू ऐप योग्य आवेदकों को मुफ्त वेरिफिकेशन (एमिनेंस) प्रदान करने के लिए पारदर्शी और बेहतरीन ढंग से परिभाषित मानदंडों का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, सभी यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान प्रमाणित करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस मंच पर एमिनेंस और पहचान प्रमाणीकरण (सेल्फ-वेरिफिकेशन) दोनों ही नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं।

क्या है कू ऐप

कू ऐप (Koo App) मार्च 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था और यह 20 से ज्यादा वैश्विक भाषाओं में दुनिया के लिए उपलब्ध दूसरा सबसे बड़ा बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। भाषा-आधारित माइक्रो-ब्लॉगिंग में नया बदलाव लाने वाला कू ऐप आसानी से इस्तेमाल के लाय इंटरफेस, मुफ्त वेरिफिकेशन, एडिट फीचर और एक साथ कई भाषाओं में पोस्ट करने की सुविधा देने वाला ऐसा मंच है, जो सभी को एकजुट करता है। दुनिया भर में सभी यूजर्स के लिए यह प्लेटफॉर्म आसान, पारदर्शी, सुरक्षित और मुफ्त है, जिसे दुनिया में सभी को जोड़ने वाला समुदाय बनाने के इरादे से बनाया गया है। कू ऐप एक स्वतंत्र स्टार्टअप है, जिसको टाइगर ग्लोबल और एक्सेल पार्टनर्स जैसे वैश्विक निवेशकों का समर्थन मिला हुआ है। अब तक इसके 6 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और इसे 100 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जाता है।

Tags: KOOAPPMumbaiMumbai NewsNCP chief Sharad PawarNews1IndiaSharad pawar
Share196Tweet123Share49

Rizwan Ansari

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

NMACC में फर्जी PMO कार्ड लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार , मामले जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

NMACC में फर्जी PMO कार्ड लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार , मामले जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

NMACC Security: रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सोमवार यानी 7 सितंबर को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुई। NMACC और आसपास...

Mumbai Ganeshotsav insident: भुलेश्वर में विशाल गणेश प्रतिमा गिरने से दो की मौत, पांच घायल

Mumbai Ganeshotsav insident: भुलेश्वर में विशाल गणेश प्रतिमा गिरने से दो की मौत, पांच घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 23, 2026

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। बलराम मर्चेंट रोड पर...

Next Post

UP: शिकायतें निपटाने में लापरवाही बरतने पर 24 जिलों के अफसरों पर कार्रवाई, CM कार्यालय ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Rampur: हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, पहले महिलाएं झांसा देखकर युवकों को फंसाती थी, फिर मामले को रफा-दफा करने के लिए करती थी ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In