बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Heeraben Modi Death: आर्थिक तंगी से मजबूर होकर दूसरों के घर धोएं झूठे बर्तन, विपरीत परिस्थितियों में पीएम मोदी को मां से मिलती थी ये प्रेरणा

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 30, 2022
in देश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बा ने शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली. सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मंगलवार शाम अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि गुरुवार से उनकी सेहत में सुधार देखा गया था और अस्पताल ने भी इसकी पुष्टि की थी. लेकिन 18 जून 2022 को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश करने वाली हीरा बा को डॉक्टरों और विशेषज्ञ टीम के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद रोका नहीं जा सका, वह 30 दिसंबर को सुबह 3.30 बजे अनंत यात्रा के लिए रवाना हो गई.

उनकी यादों को संजोने के लिए वह अपने पीछे एक पूरा परिवार छोड़ गई हैं. अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी मां की सीख थी कि बुदि्ध से काम लो और शुद्धि के साथ जीवन जियो. पीएम मोदी की मां हीरा बा का जन्म 18 जून 1923 को मेहसाणा जिले की विसनगर तहसील में हुआ था. हीराबेन की माता का देहांत बचपन में ही हो गया था. बिन माता की हीरा बा का बचपन बेहद आर्थिक तंगी के चलते गरीबी में बीता. संघर्षों के कारण कम उम्र में ही उनके पास अनुभव का खजाना था.

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026

घर में बड़ी होने के कारण वह पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी उठाती थी. फिर बाद में छोटी उम्र में ही उनकी शादी वडनगर के मोदी परिवार में हो गई. वहां भी वे परिवार की सबसे बड़ी बहु थीं. यहां भी उनपर जिम्मेदारी बड़ी थी, लेकिन उन्होंने तनिक भी विचलित हुए बिना इसे उठाते हुए परिवार को एकजुट रखा. वह वडनगर के एक छोटे से घर में रहती थीं, जहां एक भी खिड़की नहीं थी. पति दामोदारदास मोदी ने जो थोड़ी बहुत सहूलियत दी थी, उसी थो़ड़े से आराम से संतोष होकर वह घर-गृहस्थी चलाती रहीं.

आर्थिक तंगी से मजबूर होकर सादगी से घर-गृहस्थी संभालना

घर में आर्थिक तंगी के समय हीराबेन ने दूसरे घरों में जूठे बर्तन धो कर घर खर्च संभाला, उन्होंने चरखा चलाने और सूत कातने का भी काम किया. संतान में उनके पांच पुत्र और एक पुत्री है. सबसे बड़े बेटे सोमा मोदी, उसके बाद अमृत, नरेंद्र, प्रह्लाद और पंकज मोदी हैं. बेटी का नाम वासंती है. जब बेटे अच्छे पद पर पहुंच गए तो वह छोटे बेटे पंकज मोदी के पास रहने लगीं. उम्र ज्यादा होने के बाद भी वह अपनी दिनचर्या खुद करने की जिद करती थी. वे अपने घर में बने भोजन को ही ग्रहण करती थी. प्रधानमंत्री मोदी जब भी उनसे मिलने आते तो वह गुड़ और लापसी से उनका मुंह मीठा कराती थीं.

विपरीत परिस्थितियों में मां से मिलती थी सहनशीलता

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2016 में नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा को अपने साथ दिल्ली ले गए. यहां वे माता को व्हीलचेयर पर बिठाकर पीएम हाउस के बगीचे में ले गए और वहां के बगीचे की जानकारी दी. 18 जून 2022 को हीरा बा ने 100वें वर्ष में प्रवेश किया तो वडनगर व गांधीनगर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रधानमंत्री मोदी भी माता से आशीर्वाद लेने उनके पास आए. हीराबेन के गांव वडनगर के हाटकेश्वर महादेव मंदर में 100 दीये की आरती की गई. वडनगर के सभी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार दिए गए। वहीं, वडनगर में उनके शतायु होने को लेकर नवचंडी यज्ञ भी आयोजित किए गए थे.

इसे भी पढ़ें – Heeraben Modi Death: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाली मां हीराबेन के 10 अनसुने किस्से, घर चलाने के लिए करती थीं ये काम

Tags: AhmedabadHeeraben Modi Deathheeraben modi death newsPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

Next Post

UKSSSC: उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में आयोग का अहम फैसला, इन तीन भर्तियों पर दोबारा होगी परीक्षा, एलटी भर्ती को मिली क्लीनचिट

PM मोदी ने बंगाल को दी वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए ₹7800 करोड़ की सौगात, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist