शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नए साल के साथ BCCI की नई शुरूआत, मुबई में बुलाई अहम मीटिंग, लिए ये 3 अहम फैसले

by Vikas Baghel
जनवरी 2, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल के शुरू होते ही BCCI भी नए एक्शन मोड में आ गया है और इस साल वो पिछले साल की गलतियों को दोहराना नहीं चाहते और पहले से कई गुना बेहतर नतीजे 2023 में हासिल करना चाहते हैं। सीनियर सेलेक्शन कमेंटी तो पहले ही नई बन रही और ऊपर से BCCI ने अब 2023 शुरू होते ही अपना रोडमैप बना लिया है जिसकी शुरूआत मुंबई में एक बेहद अहम मीटिंग से की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने रविवार 01 जनवरी 2023 को मुंबई में टीम इंडिया मेंस सीनियर टीम की समीक्षा बैठक बुलाई।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

सितम्बर 12, 2026

बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, भारतीय कप्तान  रोहित शर्मा, टीम इंडिय के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और सीनियर सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के रोडमैप के साथ-साथ खिलाड़ियो की उपलब्धता, कार्यभार प्रबंधन यानी वर्क लोड मेनेजमेंट और फिटनेस मापदंडों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अहम मीटिंग में कई फैसले लिए गए जैसे –

1. उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के योग्य होने के लिए पर्याप्त घरेलू सत्र खेलना होगा।.

यानी जो भी खिलाड़ी सीनियर टीम में सेलेक्ट होना चाहते हैं उन्हें खूब सारे घरेलू मैच खेलने होंगे जिनमें प्रदर्शन के बलबूते उनका सेलेक्शन होगा।

2. यो-यो टेस्ट और डेक्सा अब चयन मानदंड का हिस्सा होंगे और खिलाड़ियों के केंद्रीय पूल के अनुकूलित रोडमैप में लागू होंगे।

इसका मतलब है कि यो यो टेस्ट के साथ-साथ अब डेक्सा टेस्ट भी उन सभी खिलाड़ियों का होगा जो किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट की स्कवॉड में चुने जाएंगे।

अब ज़रा ये जान लेते हैं कि ये यो यो टेस्ट और डेक्सा टेस्ट आखिर होते क्या हैं और इन्हें क्यों कराया जाता है।

यो यो टेस्ट

यो यो टेस्ट एक aerobic endurance fitness test है, खिलाड़ियों की फिटनेस को परखने के लिए यो यो टेस्ट कराया जाता है। इसमें बढ़ती गति पर 20 मीटर की दूरी पर स्थित मार्करों के बीच खिलाड़ियों को दौड़ना होता है।

डेक्सा टेस्ट –

डेक्सा टेस्ट खिलाड़ियों की हड्डी की ताकत को मापने के लिए किया जाता है और हड्डी में संभावित फ्रैक्चर की जानकारी भी प्रदान कर सकता है। इस टेस्ट से बीच मैच में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना कम हो जाएगी। भारतीय टीम पिछले काफी समय से खिलाड़ियों के अचानक चोटिल हो जाने से काफी नुकसान झेल रही है ऐसे में डेक्सा टेस्ट हो जाने से काफी हद तक पहले ही पता चल जाएगा कि खिलाड़ी की हड्डियां कितनी मजबूत हैं और वे खेलने योग्य हैं या फिर उन्के चोटिल होने की संभावना है।

3. पुरुषों के एफटीपी और आईसीसी सीडब्ल्यूसी 2023 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए, एनसीए आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर आईपीएल 2023 में भाग लेने वाले लक्षित भारतीय खिलाड़ियों की निगरानी करेगा।

इस तीसरे पाइंट में BCCI का कहना है कि टीम के भविष्य के प्तान और 2023 विश्व कप को मद्देनजर रखते हुए। NCA यानी नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी IPL की सभी फ्रेंचाइजी यानी टीमों के साथ मिलकर IPL 2023 में खेलने वाले भारतीय युवा खिलाड़ियों की निगराने करेगा। इससे उन खिलाड़ियों के नेशनल टीम में सेलेक्ट होने के चांसेज बढ़ जाएंगे जो खिलाड़ी IPL  में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीटिंग में लिए गए इन फैसलों के बाद भारतीय क्रिकेट में क्या बदलाव होंगे?

01. डेक्सा टेस्ट  के बाद पहले से ही हड्डियों की ताकत और संभावित चोट के पता चलने से बीच मैच में खिलाड़ी कम चोटिल होंगे जिससे टीम होने वाले बदलाव के लिए पहले से पूरी तरह तैयार होगी।

02. डोमेस्टिक यानी घरेलू खेल में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों पर BCCI की और अधिक नजर पड़ेगी और उनके नेशनल टीम में सेलेक्शन होने के चांस बढेंगे जिससे और भी अधिक नए खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना खेल दिखा पाएंगे।

03. IPL  में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा NCA को रिकमेंड किया जा सकता है जिससे वे खिलाड़ी भी नेशनल टीम में अधिक सेलेक्ट हो पाएंगे।

इन फैसलों से BCCI को मिलेंगी नई चुनौतियां

इन फैसलों में अधिक युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतर्राष्टीय मंच देने की बात की गई है चाहे वो खरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हों या फीर IPL 2023 में महफिल लूटने वाले युवा हों। इन सभी को मिलाकर BCCI के पास नेशनल पूल में  खिलाड़ियों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी। इतने अधिक खिलाड़ि होने के बाद टीम को तमाम सीरीजों एशिया कप और विश्व कप के लिए टीम चुनने में परेशानी भी हो सकती है और जातिवाद जैसे कई आरोप भी लग सकते हैं जैसा कि टी20 विश्व कप 2022 के बाद लगे थे। तब के मुकाबले इस नए प्लान के बाद अब पूल में खिलाड़ी बढ़ जाने से एक ओर खिलाड़ियों के बीच में प्रतियोगिता भी बढ जाएगी जिससे संभव है कि नई सेलेक्शन कमेटी पहले के मुकाबले और अच्छी टीम चुनेगा।

Tags: BCCIbcci meeting 2023bcci new meetingcricketCricket Newscricket news in hindidexa testTeam Indiayoyo test
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि कई मजबूत विकल्प होने...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Next Post

कंझावला हिट एंड रन केस में दिल्ली की CP शालिनी सिंह को सौंपा जांच का जिम्मा, गृह मंत्रालय को सौंपेगी रिपोर्ट

यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा ने भरी हुंकार, जानें बागपत से शामली और फिर पानीपत तक का क्या होगा रूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In