शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kanjhawala Accident Case: अंजलि की दोस्त पर उठी कार्रवाई की मांग, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भड़कते हुए, कहा- जो मरने के लिए छोड़ सकती है वो…

by Juhi Tomer
जनवरी 4, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल की रात जहां हर कोई जश्न में डूबा हुआ था, हर कोई नए साल का जहां स्वागत कर रहा था तो वहीं नया साल बनाने के लिए एक बेटी काम से अपने देर रात घर की ओर लौट रही थी और बीच सड़क में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसके बाद घर पर इंतजार कर रहे, भई- बहन और एक मां इंतजार करते रह गए। हांलाकि घर के दरवाजे पर खबर पहुंची लेकिन बेटी नहीं।

दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई अंजली जो महज 20 वर्षीय की थी जिसकी मौत बेहद दर्दनाक हुई। हैरानी की बात यह है कि लड़की के शव को कार से करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। वहीं इस पूरे मामले में जांच जारी है और पुलिस ने इस घटना के समय मृतका के साथ मौजूद एक और लड़की के बयान को दर्ज किया गया हैं। इस लड़की पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि वह घटना के समय मौजूद थी, घयाल भी हुई और डर के मारे घर भाग गई थी।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026

मदद करने की जगह घर जाकर सो गई

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1610499689107062785?cxt=HHwWgoDUgee70tksAAAA

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “जब पुलिस ने अंजली की दोस्त को पकड़ा तो वो टीवी पर आके अंजलि के बारे में ऊल जलूल बकवास कर रही है। जो लड़की अपनी दोस्त को सड़क पर मरता देख उसकी मदद करने की जगह घर जाकर सो गई, उसपे कैसे विश्वास किया जा सकता है?”

‘इसकी भी जांच होनी जरूरी है’

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1610255732443844610?cxt=HHwWhMDQndTD49gsAAAA

वहीं स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, “अंजली का Character Assassination शुरू हो चुका है, जनता समझदार है। अंजलि की दोस्त LIVE शोे में बैठकर बता रही है कि कैसे उसके सामने लड़कों ने अंजलि को रौंदा और ये ‘दोस्त’ वहां से उठके अपने घर चली गई। ये कैसी दोस्त है? इसने लड़कों को रोका नहीं, पुलिस या अंजलि के किसी रिश्तेदार को नहीं बताया… घर में जाके बैठ गई। इसकी भी जांच होनी जरूरू है!”

चलिए आपको बताते है कि अंजलि की दोस्त ने क्या बयान दिया

अंजलि की दोस्त ने बताया कि गाड़ी सामने से आई और हम स्कूटी पर थे। अंजली ने भी थोड़ी ड्रिंक की हुई थी। इसके बाद कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद अंजली गाड़ी के नीचे आ गई और मैं बगल में गिर गई। फिर अंजलि फंसने के बाद निकल नहीं पाई और गाड़ी चलाने वालों ने एक दो-बार निकालने की कोशिश की लेकिन इसके बाद वो उसे घसीट कर ले गए। अंजलि की दोस्त ने दावों को खारिज करते हुए बताया कि गाड़ी में कोई गाना नहीं चल रहा था। कार चलाने वालों को पता था कि कार के नीचे लड़की फंसी है। इसके बाद भी वो नहीं थमे और अंजली को घसीटकर ले गए। अंजली की दोस्त ने अपने बयान में यह भी बताया कि वह इस हादसे से काफी ज्यादा डर गई थी, क्योंकि अंजलि टॉपलेस हो गई थी और इस बात का डर लग रहा था कि कहीं उस पर इल्जाम ना आ जाए इसलिए उसने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी और हादसे के तुरंत बाद घर चली गई।

वहीं अंजली के साथ स्कू़टी पर बैठी उसकी दोस्त ने बताया कि वो 31 दिसंबर की रात होटल में उसके सारे दोस्त के साथ थी। उसने आगे बताया कि उसकी लड़ाई स्कूटी चलाने को लेकर हुई थी। वो अंजली को स्कूटी चलाने के लिए मना कर रही थी क्योंकि उसने पी हुई थी, लेकिन वो नहीं मानी और हम दोनों के बीच हाथापाई हुई। अंजली होश में नहीं थी। इसी कारण एक बार तो एक्सीडेंट होने से बचा और वो गुस्से में भी थी कि ब्वॉयफ्रेंड कैसे छोड़ सकता है.

Tags: DelhiDelhi Girl Dragged CaseDelhi Kanjhawala Accidentdelhi newsGirl Dragged By CarSultanpuri AccidentSwati Maliwal On Kanjhawala AccidentSwati Maliwal Twitter
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Next Post

Bareilly: बिजली कर्मचारी की मौत पर 5 अफसरों पर हुई थी FIR, अब परिवार पर राजीनामे का दबाव बना रहे अधिकारी, जानें पूरा मामला

Tunisha Sharma Birthday Special: बुलंदियों को छूना चाहती थी Tunisha पर किस्मत को नहीं था मंजूर!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In