बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में बनाया अबतक का दूसरा सर्वाधिक स्कोर

by Vikas Baghel
जनवरी 13, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय युवा तेजतर्रार और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जिन्हें लोग दूसरा सहवाग भी कहते हैं, हाइट थोड़ी कम है तो कई इन्हें छोटा पैकेट बड़ा धमाका भी कहते हैं। पृथ्वी के इन तमाम नामों के पीछे वजह है उनका बेहद आक्रामक खेल जो किसी भी गेंदबाज को परेशानी में ला देता है। अबकी बार पृथ्वी शॉ चर्चा में बने हुए हैं अपने तिहरे शतक को लेकर। जी हां महाराष्ट्र रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रातोंरात अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। शॉ ने रणजी ट्रॉफी में 12 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ केवल 326 गेंदों में अपना पहला प्रथम श्रेणी तिहरा शतक जड़ दिया। पृथ्वी ने अपनी इस ऐतिहासिक और यादगार पारी में  कुल 383 गेंदों पर 379 रन बनाए। पृथ्वी का ये तिहरा शतक इतिहास इसलिए बन गया क्योंकि ये रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। पृथ्वी के इस स्कोर से पहले  बीबी निंबालकर ने 1948 में सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए नाबाद 443  रन बनाए थे। गौर करने वाली और मजेदार बात तो ये है कि रणजी ट्रॉफी के दोनों सर्वोच्च स्कोर महाराष्ट्र के बल्लेबाजों ने ही बनाए हैं और इससे भी ज्यादा मजे की बात ये है कि दोनों बार विरोधी टीम भी सौराष्ट्र ही रही।

भारतीय टीम में वापसी को तरस रहे हैं पृथ्वी-

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

वैसे तो पृथ्वी को भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ज्यादा मौके ही नहीं मिले हैं। उन्होने भारत के लिए सिर्फ 1 टी20, 6 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेले हैं।

5 टेस्ट मैचों में पृथ्वी ने 42.38 के औसत से 339 रन बनाए हैं

6 वनडे मैचों में 31.5 को औसत से शॉ ने 189 रन बनाए हैं

और अपने इकलौते टी20 मैच में पृथ्वी 0 पर आउट हो गए थे। ये उनकी अंतर्राष्ट्रीय करियर की अभी तक की आखरी पारी है। जिसके बाद से पृथ्वी टीम वापसी के लिए बस तरस ही रहे हैं।

पृथ्वी ने भारत के लिए आखरी मैच श्रीलंका के खिलाफ 25 जुलाई 2021 को खेला था जो एक टी20 मैच था। यानी पिछले 537 दिनों से पृथ्वी शॉ टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन रणजी के इस तिहरे शतक की गूंज शायद BCCI की नई सेलेक्शन कमेटी के कानों तक पहुंच जाए और आगामी मैचों में पृथ्वी का सेलेक्शन टीम में हो पाए।

अब दिल्ली दूर नहीं है पृथ्वी

एक कहावत है “पढ़ने वाला बच्चा कहीं भी कैसे भी पढ़ ही लेता है चाहे स्कूल हो, ना हो, ट्यूशन मिले ना मिले, यातायात हो चाहे पैदल जाना पड़े, पढ़ने वाला विद्यार्थी पढ़ ही लेता है” ये कहवत पृथ्वी शॉ के ऊपर बिलकुल सटीक बैठती है क्योंकि शॉ भी ऐसे ही क्रिकेटर हैं जिन्हे चाहे भारतीय टीम में मौका ना मिल पा रहा हो लेकिन फर्स्ट क्लास और घरेलू क्रिकेट में अपना जौहर खूब दिखा रहे हैं। अभी ताजा ताजा लगाया गया तिहरा शतक BCCI के चयनकर्ताओं को पृथ्वी शॉ की प्रबल दावेदारी है। पृथ्वी दिखा रहे हैं कि उन्हें मौके ना देकर BCCI  उनके साथ साथ कहीं ना कहीं देश का भी नुकसान कर रही है। हालांकी अब कई एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि इस शानदार तिहरे शतक के बाद पृथ्वी शॉ की भारतीय टीम में वापसी कभी भी हो सकती है। बता दें भारतीय टीम अभी श्रीलंका के साथ होम सारीज खेल रही है इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, हो सकता है कि इस टीम में हमें पृथ्वी का नाम देखने को मिले।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiPrithvi shawprithvi shaw 300 ranji trophyprithvi shaw ranji trophy
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Next Post

Maa Saraswati Plant: बसंत पंचमी के दिन इस पौधे को लगाने से चमक जाती है किस्मत, बढ़ती हैं पढ़ाई में एकाग्रता

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा है खास स्नान का योग, जानिए स्नान-दान का क्या है शुभ मुहूर्त 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist