Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Khichadi Mela: बाबा गोरखनाथ को श्रद्धालु चढ़ा रहे हैं आस्था की खिचड़ी, हर दाने का उपयोग करता है मंदिर प्रशासन

Khichadi Mela: बाबा गोरखनाथ को श्रद्धालु चढ़ा रहे हैं आस्था की खिचड़ी, हर दाने का उपयोग करता है मंदिर प्रशासन

by Juhi Tomer
15/01/2023

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान चढ़ने वाले अन्न के एक एक दाने का सदुपयोग होता है। यहां दान में आने वाले अन्न का उपयोग न सिर्फ मंदिर के भंडारे में प्रसाद बनाने के लिए होता है बल्कि वनवासी आश्रम, दृष्टिहीन विद्यालय और धर्मार्थ संस्थाओं को भी जाता है। इतना ही नहीं बाबा की खिचड़ी के अन्न का उपयोग जरूरतमंदों के घर शादी-ब्याह में भी किया जाता है। यह सहयोग लोगों को चावल-दाल के रूप में मिलता है।

महीने भर तक चलने वाले इस खिचड़ी मेले के दौरान क्षेत्रवासी हर रोज बाबा बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाते हैं। ऐसे में ये सवाल लाजमी है कि इतना अन्न जाता कहां है? इसका सीधा और सपाट उत्तर भी है। दरअसल, बाबा गोरखनाथ के मंदिर में खिचड़ी पर्व के दौरान जो दाल- चावल दान के रूप में मिलता है उसे पूरे साल तक लाखों लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। मंदिर में चढ़ने वाली सब्जियां और अन्न मंदिर के भंडारे, गरीबों के यहां शादी-ब्याह, वनवासी आश्रम, दृष्टिहीन विद्यालय और ऐसी ही अन्य संस्थाओं को जाता है।

मंदिर के भंडारे में हर रोज 600 लोग ग्रहण करते हैं प्रसाद

मंदिर से करीब साढ़े चार दशक से जुड़े द्वारिका तिवारी के मुताबिक परिसर में स्थित संस्कृत विद्यालय, साधुओं और अन्य स्टॉफ के लिए भंडारे में रोजाना करीब 600 लोगों का भोजन बनता है। इसके साथ ही मंदिर में समय-समय पर कई तरह के आयोजन होते रहते हैं इस दौरान भी इसका उपयोग होता है। इन आयोजनों में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद पाते हैं। इस सबको जोड़ दें तो यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। मंदिर के भंडारे से अगर कुछ बच जाता है, वह गोशाला के गायों के हिस्से में जाता है। मंदिर प्रशासन अन्न के एक-एक दाने का उपयोग करता है।

RELATED NEWS

Gorakhpur Khichdi Mela: गोरक्षपीठाधीश योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, नेपाल राज परिवार ने भी की पूजा अर्चना

January 15, 2023

जानिए कैसे करते हैं अन्न को एक-दूसरे से अलग

आने वाले भक्त बाबा गोरखनाथ को चावल-दाल के साथ आलू, हल्दी आदि भी चढ़ाते हैं। सबको इकट्ठा कर पहले बड़े छेद वाले छनने से चाला जाता है। आलू और हल्दी जैसी बड़ी चीजें अलग हो जाती हैं। फिर इसे महीन छन्ने से छाना जाता है। इस दौरान आम तौर पर चावल-दाल भी अलग हो जाता है। थोड़ा-बहुत जो बचा रहता है, उसे सूप से अलग कर दिया जाता है। यह सारा काम मंदिर परिसर में रहने वाले कर्मचारी और उनके घर की महिलाएं करती हैं।

Related Posts

Gorakhpur Khichdi Mela: गोरक्षपीठाधीश योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, नेपाल राज परिवार ने भी की पूजा अर्चना

January 15, 2023
Next Post

Allu Arjun: इस बार खास अंदाज में मनाया जाएगा अल्लू का जन्मदिन, एक्टर के साथ फैंस को भी मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Gorakhpur Khichdi Mela: गोरक्षपीठाधीश योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, नेपाल राज परिवार ने भी की पूजा अर्चना

Vande Bharat Express: PM Modi ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India