Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Vande Bharat Express: PM Modi ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक

Vande Bharat Express: PM Modi ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक

by Juhi Tomer
15/01/2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सिकंदराबाद -विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। पीेम मोदी ने कहा कि उत्सव के इस माहौल में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को शानदार तोहफा मिल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरह से तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोडेंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘आज #ArmyDay भी है. हर भारतीय को सेना पर गर्व है. राष्ट्र और उसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना का योगदान, इसकी वीरता अद्वितीय है.’वहीं इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को भी प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इससे इज ऑफ लिविंग बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

दो तेलुगु भाषी राज्यों को जोड़ने वाली देश की आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों के लिए उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा और यात्रा समय काफी कम हो जाएगा। वंदेभारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो अपने नागरिकों बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। वंदेभारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर ‘आत्मनिर्भरता’ की तरफ बढ़ रहा है।

वंदेभारत एक्सप्रेस को भारत के सामर्थ्य और संकल्पों का प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री ने वंदेभारत एक्सप्रेस को भारत के सामर्थ्य और संकल्पों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि भारत हर जगह सर्वश्रेष्ठ की कामना करता है। उन्होंने कहा कि देश की 7 वदेंभारत एक्सप्रेस अबतक 23 लाख किलोमीटर का सफर कर चुकी हैं जो पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है। इसमें 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं। इससे उनका अनमोल समय बचता है।

RELATED NEWS

No Content Available

भारत हर चुनौती का आज कर रहा समाधान

उन्होंने कहा कि संपर्क से गति और गति से विकास का संबंध है। संपर्क सुविधायें दो जगहों को ही नहीं बल्कि सपनों को हकीकत से जोड़ती हैं। इससे उत्पादन बाजार से जुड़ता है और कौशल को उचित मंच प्राप्त होता है। गति से प्रगति और प्रगति से समृद्धि आती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब पुरानी फंड की कमी के बहाने से चल रहे ढुलमुल रवैये से आगे निकल चुका है और पिछले आठ सालों से इच्छाशक्ति से आगे बढ़ रहा है। आज भारत हर चुनौती का समाधान कर रहा है।

जानिए आठ सालों में रेलवे के क्षेत्र में कौन-कौन से आए बदलाव

इस दौरान प्रधानमंत्री ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले आठ सालों में रेलवे के क्षेत्र में आए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में रेलवे का बजट अब 250 करोड़ से बढ़कर 3 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। 325 किलोमीटर रेल लाइन पूरी की गई है। 225 किलोमीटर मल्टीट्रैकिंग का काम पूरा किया गया है। बिजलीकरण का काम तीन गुना से ज्यादा हुआ है। सभी ब्रॉड ग्रेज रेलवे लाइनों को जल्द ही बिजलीकरण का काम पूरा होने वाला हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में 2014 के मुकाबले कई गुना तेजी से रेल लाइन बिछाई जा रही है। 350 किलोमीटर नई रेल लाइन और 800 किलोमीटर मल्टीट्रैकिंग का काम पूरा किया गया है। बिजलीकरण का काम 60 किलोमीटर प्रतिवर्ष से बढ़कर अब 220 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अतुलनीय शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि यह भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन है और लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया और यह ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है और यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post

Bollywood Ban Movies: क्यों विदेशों में बैन हुईं ये सुपरहिट फिल्में? अक्षय की चार फिल्में हैं शामिल!

Delhi: दिल्ली में पालतू कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा, शख्स ने पड़ोसी पर फेंका टॉयलेट क्लीनर, बाप और दो बेटे पुलिस की गिरफ्त में

Pathaan: दुबई में बुर्ज खलीफा पर छाया 'पठान', ट्रेलर देख खुशी से झूम उठे SRK के फैंस

POPULAR POST

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India